समाज के लिए सीख
जी हां शायद आप भूल गए हो तो हम आपको याद दिलादें कि बीते दिनों बिहार की एक लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था। यह वीडियो उसके एक करीबी दोस्त ने डाला था। जिससे अब उसके दोस्त को यह सजा मिली है और उसने हथकड़ी पहनकर पीड़िता से शादी की है। इतना ही नहीं इसके बाद वापस जेल भी चला गया। जिससे जो कोई भी इस मामले को सुन रहा है, वह इसे समाज के लिए एक सबक मान रहा है। हुआ यूं कि पीड़िता ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी होते ही पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद वह जेल भेज दिया गया।

जब दूल्‍हे ने हथकड़ी पहन कर लिए मंडप में फेरे

दुल्हन ससुराल दूल्हा जेल

ऐसे में जमुई सिविल कोर्ट के सीजेएम के कोर्ट में युवती से उस आरोपी युवक से शादी की बात कही गई तो वह तैयार हो गई। उसने कहा कि अगर ऐसा होगा तो वह अपने साथ हुए हादसे को भूलने की पूरी कोशिश करेगी। वहीं आरोपी युवक भी इसके लिए तैयार हो गया। इसके बाद बीते दिनों वहीं जमुई के एक मंदिर में ही इनकी शादी कराई गई। इस दौरान दूल्हे को हथकड़ी लगी रही। इस अनोखी शादी को देखने के लिए जमुई के पत्नेश्वर मंदिर में लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ रही। शादी के बाद दूल्हा जेल और दुल्हन ससुराल रवाना हो गई। सबसे खास बात तो है कि इतने बड़े कांड के बाद ऐसे में हालातों में हुई शादी के दौरान भी दूल्हा दूल्हन दोनों ही खुश दिखे।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk