पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। Aaj Ka Rashifal 21 February 2022 in Hindi: मेष राशि - आज का राशिफल (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : सरकारी तंत्र से लाभ होगा, आर्थिक मामले सुलझेंगे, व्यवसाय ठीक रहेगा, संतान एवं प्रेम का पूरा साथ होगा। आज भावुकता में कोई निर्णय ना लें।

वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : स्वास्थ में सुधार होगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी, प्रेम का साथ होगा। आज किसी से कलह ना करें।

मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : शुभता बनी रहेगी, पराक्रम रंग लायेगा, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, प्रेम एवं संतान का पूरा साथ होगा। आज जुबान पर से नियंत्रण ना खोयें।

कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : प्रेम एवं व्यापार मध्यम रहेगा, स्वास्थ में सुधार होगा, गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, पिता से अनबन सम्भव है। आज के दिन कोई निवेश ना करें।

Weekly Horoscope 20-26 Feb: तुला राशि वालों को शुभ समाचार मिलेंगे, आर्थिक मामले सुलझेंगे, पढ़ें सभी राशियों का हाल

Born Today: Smita Bansal, Indian actress

View this post on Instagram

A post shared by Smita bansal (@bansalsmita_)

सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : शुभता बनी रहेगी, अविवाहितों के विवाह तय होने की सम्भावना है, प्रेम एवं व्यापार का पूरा साथ होगा। आज पिता के स्वास्थ में लापरवाही ना बरतें।

कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : मन परेशान रहेगा, अज्ञात भय सतायेगा, स्वास्थ मध्यम रहेगा, प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।

तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : शुभ कार्यों में मन लगेगा, भाग्य साथ देगा, आय में आशातीत सफलता मिलेगी, नव प्रेम का आगमन होगा। आज शारीरिक व मानसिक जोखिम ना लें।

वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : उच्चाधिकारियों का साथ होगा, नौकरी में तरक्की करेंगे, प्रेम एवं संतान की स्थिति में सुधार होगा। आज नये व्यापार की शुरूआत ना करें।

धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, स्वास्थ अच्छा रहेगा, प्रेम में समीपता आयेगी, व्यापार पहले से बैहतर रहेगा। आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।

मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : स्वास्थ में सुधार होगा, सरकारी तंत्र का साथ होगा, रौब और रूआब बना रहेगा, राजनीतिक लाभ होगा। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।

कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : दिल से रंगीन बने रहेंगे, प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात होगी, पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा, व्यापार का ठीक रहेगा। आज मॉ के स्वास्थ में लापरवाही ना बरतें।

मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : शत्रु परास्त होंगे, गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आर्शिवाद मिलेगा, स्वास्थ एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आज प्रेम की अनदेखी ना करें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk