नई दिल्ली (एएनआई)मतदान केंद्र के बाहर AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश के बाद, कांग्रेस नेता अलका लांबा ने शनिवार को आरोप लगाया कि उसने पहले उनके साथ दुर्व्यवहार किया। लांबा ने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'चुनाव आयोग प्रत्येक उम्मीदवार को मतदान केंद्रों पर जाने और चुनाव अधिकारियों से मिलने की अनुमति देता है। जब मैं मतदान केंद्र से बाहर आई, तो AAP उम्मीदवार का बेटा पुलिस के साथ इस बात पर बहस कर रहा था कि उसे बूथ के अंदर जाने दिया जाए। AAP कार्यकर्ता हरीश ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। मैं उसे पिछले कई सालों से जानती हूं। बाद में, दिल्ली पुलिस उसे पुलिस स्टेशन ले गई।'

दोनों दलों के कार्यकर्ता के बीच हुई हाथापाई

बता दें कि कुछ घंटे पहले कांग्रेस की लांबा ने मजनूं का टीला स्थित पोलिंग बूथ पर AAP कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की, जिससे दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई। चांदनी चौक से कांग्रेस के उम्मीदवार लांबा यहां एक पोलिंग बूथ के बाहर एक व्यक्ति से बात कर रहे थीं, तभी AAP कार्यकर्ता ने कथित तौर पर उनके खिलाफ कुछ टिप्पणी की। AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा है कि पार्टी घटना के संबंध में चुनाव आयोग (EC) से शिकायत करेगी। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान सुबह 8 बजे से शुरू है। यह शाम छह बजे तक चलेगा।