कानपुर। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन के बीच लंबे समय से चल रहा मन मुटाव धीरे-धीरे अब खत्म हो रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अभिषेक और विवेक एक दूसरे को गला लगाते हुए नजर आ रहे हैं। अगर पूरे वीडियो की बात की जाए तो उसमें देखा जा रहा है कि अभिषेक पहले विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय को गले लगाते हैं, फिर आगे बढ़कर विवेक को भी गले लगाते हैं। तब वहां अमिताभ बच्चन भी मौजूद होते हैं लेकिन वो विवेक से बात नहीं करते हैं, वह उन्हें इग्नोर करके आगे बढ़ जाते हैं।

एक समारोह में एक दूसरे को लगाया गले

दरअसल, रविवार को बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इसमें फिल्म जगत के कई अभिनेताओं ने भी शिरकत की थी। इनमें अभिषेक और विवेक भी शामिल थे और यहीं दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। बता दें कि हाल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान विवेक ने सोशल मीडिया पर अभिषेक और ऐश्वर्या को लेकर एक मीम्स शेयर किया था, जिसे लेकर वो काफी ट्रोल भी हुए थे। इस मीम्स में सलमान खान, ऐश्वर्या राय, विवेक खुद और अभिषेक नजर आ रहे थे। इस मीम्स के जरिए उन्होंने तीनों का मजाक उड़ाया था। हालांकि, भारी बवाल के बाद विवेके ने लोगों से इसके लिए माफी मांग ली थी।


चर्चा में रहा था ऐश्वर्या और विवेक का अफेयर

गौरतलब है कि एक समय में विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय का लव अफेयर काफी चर्चा में रहा था। विवेक, ऐश्वर्या को बहुत पसंद करते थे लेकिन एक गलती की वजह ऐश्वर्या ने उन्हें अपने से दूर कर दिया। इसके बाद ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली और फिर कभी विवेक की तरफ नहीं देखा।

अभिषेक बच्चन के अपोजिट ये एक्ट्रेस करेंगी डेब्यू, जानें ये मूवी किस फिल्म का सीक्वल होगी

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk