अज्ञात वाहन की टक्कर से दोस्त संग बाइक सवार होमगार्ड की मौत

खबर घर पहुंचते ही दोनों के परिवार में शुरू हो गया मातम

PRAYAGRAJ: वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड शिव कैलाश गुप्ता (53) व राज उर्फ बिंदु (29) की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर हंडिया कस्बे के पास हुए हादसे के बाद वाहन सहित चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। जानकारी हुई तो दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। सभी भाग कर मौके पर पहुंचे। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाइक पर पीछे बैठा था राज

उतरांव थाना क्षेत्र के देवनीपुर गांव निवासी शिव कैलास पुत्र बेनी प्रसाद गुप्ता होमगार्ड है। गुरुवार दोपहर वह मुगराव खटिकन बस्ती निवासी राज उर्फ बिन्दू के साथ बाइक से पुलिस पुलिस लाइंस आ रहा था। बाइक को शिव कैलास ही चला रहा था। जबकि राज पीछे बैठा हुआ था। दोनों हंडिया कस्बे के पास पहुंचे कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही दोनों बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़े। जब तक लोग पहुंचते वाहन सहित चालक फरार हो चुका था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी दोनों के परिजनों को दी। खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शिव कैलाश के दो पुत्र व दो व पत्‍‌नी मंजू देवी और राज की पत्‍‌नी सीता देवी व एक पुत्र बेसहारा हो गया।