भारत के इस शहर में रहते हैं सिर्फ दो अरबपति,वहीं दूसरा शहर है सबसे अमीर
95 अरबपति हैं इस देश में
देश में अमीरों की संख्या में इजाफा हुआ है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ के मुताबिक देश की कुल संपदा 6,200 अरब डॉलर है। यह आंकड़ा दिसंबर, 2016 तक का है। इसके साथ ही भारत में कुल करोड़पतियों की संख्या 2,64,000 और अरबपतियों की संख्या 95 है।

भारत के इस शहर में रहते हैं सिर्फ दो अरबपति,वहीं दूसरा शहर है सबसे अमीर
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सबसे अमीर शहरों में शुमार है। मुंबई की कुल संपदा 820 अरब डॉलर है। मुंबई में 46,000 करोड़पति तथा 28 अरबपति रहते हैं। फिल्म जगत के अलावा मुंबई में कई बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी रहते हैं। ऐसे में यहां की इकोनॉमी सबसे ऊपर रहती है।

भारत के इस शहर में रहते हैं सिर्फ दो अरबपति,वहीं दूसरा शहर है सबसे अमीर
इस लिस्ट में दिल्ली दूसरे स्थान पर है। दिल्ली की कुल संपदा 450 अरब डॉलर आंकी गई है। रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली से सटे गुड़गांव की कुल संपदा 110 अरब डॉलर है और वहां 4,000 करोड़पति और दो अरबपति निवास करते हैं। 

भारत के इस शहर में रहते हैं सिर्फ दो अरबपति,वहीं दूसरा शहर है सबसे अमीर
तीसरा स्थान आता है बेंगलुर का। आईटी सिटी की कुल संपदा 320 अरब डॉलर है। यहां 7,700 करोड़पति और आठ अरबपति रहते हैं।

भारत के इस शहर में रहते हैं सिर्फ दो अरबपति,वहीं दूसरा शहर है सबसे अमीर
हैदराबाद 310 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर है। हैदराबाद में करोड़पतियों की संख्या 9,000 और अरबपतियों की छह है।

भारत के इस शहर में रहते हैं सिर्फ दो अरबपति,वहीं दूसरा शहर है सबसे अमीर
पांचवा नंबर है कोलकाता का। यहां करोड़पतियों की संख्या 9,600 है और 4 अरबपति रहते हैं। कोलकाता की कुल संपदा 290 अरब डॉलर आंकी गई है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk