मुंबई (एएनआई)। Bollywood News : एज इज जस्ट ए नंबर ये बात अक्सर सुनायी देती है। इस लाइन को फालो करते हुए ही कई हिट बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'कहो ना प्यार है', 'बिच्छू', 'हसीना मान जाएगी,' और कई अन्य में विलेन रोल में दिखे वेटर्न एक्टर आशीष विद्यार्थी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे। रूपाली बरुआ के साथ 60 साल की उम्र में आशीष की यह दूसरी शादी है। शादी कोलकाता में बेहद निजी समारोह में संपन्न हुयी। न्यूइली वेडिंग कपल की कुछ पिक्चर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनके फैंस उन्हें शादी की विशेज दे रहे हैं। वहीं इन पिक्चर्स में एक्टर को ऑफ-व्हाइट में दूल्हे के रूप में तैयार देखा जा सकता है। वहीं रूपाली गोल्डेन ज्वैलरी के साथ व्हाइट और गोल्डेन कलर की ट्रेडिशनल साड़ी पहने हुयी हैं। रूपाली गुवाहाटी की रहने वाली हैं और कोलकाता में अपने अपस्केल फैशन स्टोर के लिए जानी जाती हैं। वहीं आशीष की पहली शादी के बारे में बात करें तो एक्टर शकुंतला बरुआ की बेटी राजोशी बरुआ से हुई थी।

कबीर बेदी। फोटो : मिड डे

कबीर बेदी 70 की उम्र में की शादी

आशीष से पहले बाॅलीवुड एक्टर कबीर बेदी भी 60 पार होने के बाद शादी कर चुके हैं। एक्टर कबीर बेदी ने अपने 70वें बर्थडे से ठीक एक दिन पहले अपनी गर्लफ्रेंड परवीन दोसांझ से शादी की थी। परवीन के साथ कबीर की यह चौथी शादी थी। कबीर बेदी और परवीन दोसांझ की उम्र में काफी अंतर है। इनकी उम्र के बीच करीब 29 साल का फासला है।

सुहासिनी मुले । फोटो : मिड डे

सुहासिनी ने 61 साल में की शादी

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुहासिनी मुले भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सुहासिनी ने 61 साल की फिजिक्स के प्रोफेसर अतुल गुर्तु से शादी रचायी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी के बारे में करीब 4 साल तक छुपाए रखा था। अतुल व सुहासिनी मुले की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुयी थी। सुहासिनी ने लगान, दिल चाहता है, पेज 3, जोधा अकबर जैसी तमाम फिल्में की हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk