कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Pallavi Kulkarni Birthday: क्या आपको साल 2001 का सूपरहिट सीरियल 'क्या हादसा क्या हकीकत' और उसकी एक्ट्रेस याद है। अच्छा पॉपुलर सीरियल 'वैदेही' में भी लीड रोल प्ले करने वाली एक्टेस। जी हां मैं बात कर रही हूं, पल्लवी कुलकर्णी की। लेकिन क्या आपको पता हैं उस सीरियल में डरी डरी और मासूम सी दिखने वाली इस एक्ट्रेस का पूरा लुक ही चेंज हो चुका है। उनकी ये बदला लुक देखकर आप भी हैरान हो जाएंगें।

लंबे समय बाद की वापसी
पल्लवी कुलकर्णी 'इतना करो न मुझे प्यार' में भी नजर आई थीं। इस सीरियल में वो एक्टर रोनित रॉय के साथ लीड रोल में थी। हालाकि, &इतना करो ना मुझे प्यार&य के बाद पल्लवी कुलकर्णी ने इस इंडस्ट्री से एक लंबा ब्रेक ले लिया था। 2015 के बाद उन्होनें 2021 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार के शो &1962: द वॉर इन द हिल्स&य से ओटीटी पर वापसी की। हालांकि इस दैरान पल्लवी कुलकर्णी का लुक इतना बदल चुका था कि लोगों के लिए उन्हें पहचानना मुशकिल था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk