मुंबई (आईएएनएस)। दूरदर्शन पर अपनी सक्सेजफुल परफार्मेंस के बाद, पाप्युपलर डिमांड पर रामानंद सागर की ब्लॉकबस्टर माइथलॉजिकल सीरीज 'रामायण' सोमवार से स्टार प्लस पर एक फिर से शुरू हो गई है।

बनी लोगों की पसंदीदा सीरीज

एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया, जिन्होंने 'रामायण' में सीता की भूमिका निभाई है मानती हैं कि ये रोल उनके जीवन में सबसे यादगार करेक्टर्स में से एक रहा है। उन्हें न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी इसके लिए दर्शकों से बहुत प्यार और स्नेह मिला है।अब स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने के साथ व्यूअर्स एक बार फिर से महाकाव्य की पौराणिक कहानी से जुड़ जायेंगे। इस बात से लोग काफी खुश हैं।

बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

33 साल पहले 1987 में टेलिकास्ट हुआ शो रामायण, दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इंटरटेनमेंट शो बन गया है। बीते गुरुवार को, नेशनल चैनल दूरदर्शन के ऑफीशियल अकाउंट से ट्वीट किया गया "वर्ल्ड रेकॉर्ड ! रामायण का दूरदर्शन पर रीब्रोकास्ट दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है इस को शो 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ लोगों ने देखा। शो में लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लहरी इस बात से बेहद खुश हैं।

सबने की तारीफ

दूरदर्शन से जुड़े लोगों का कहना है कि 'रामायण' को सभी एज ग्रुप के दर्शकों से प्रशंसा मिली है। इस कथा में लोगों को अपने जीवन के सभी हिस्सों के साथ जोड़ने वाले इमोशंस नजर आते हैं। जिसके चलते व्यूअर्स ने इसे भारतीय टेलीविजन पर बेस्ट शोज में से एक बना दिया। शोके निजी चैनल पर रीटेलिकास्ट पर सभी ने खुशी जताई है। इस शो में राम के करेक्टर में अरुण गोविल, सीता के रोल में दीपिका, और रावण के किरदार में अरविंद त्रिवेदी नजर आये हैं। जबकि वेटेनर अब इस दुनिया में नहीं रहे एक्टर्स में ललिता पवार ने मंथरा और दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk