-सात लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुंगेर पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आठ मिनी गन फैक्ट्रियां पकड़ी हैं। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियां भी बरामद की गई हैं। वहीं, अवैध हथियार निर्माण में जुटे सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मिली थी गुप्त सूचना

एसपी डा। गौरव मंगला ने मिनी गन फैकट्री पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नयाराम नगर इलाके में काली पहाड़ पर अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित कर रहे हैं। यह सूचना मिलते ही एएसपी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में नयारामनगर, कासिमबाजार, जमालपुर थाना, सफियासराय ओपी के पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया। टीम ने काली पहाड़ी पर छापामारी कर अवैध रूप से संचालित आठ मिनी गन फैक्ट्री पकड़ने में सफलता हासिल की।

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

जमालपुर निवासी प्रभाकर कुमार, सुशील कुमार, धनुषधारी तांती, बलराम तांती, कर्ण कुमार, ¨पटू कुमार साह और मुन्ना मंडल को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया प्रभाकर कुमार पूर्व में आ‌र्म्स तस्करी मामले में जेल जा चुका है।