-महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 2015 के पहले दिन मैराथन दौड़ का हुआ शानदार आयोजन

-शहर के प्रमुख चौराहो से होकर गुजरी मैराथन, महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं ने लिया हिस्सा

ALLAHABAD: अग्रवाल युवा मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती 2015 का शुक्रवार से आगाज हुआ। पहले दिन के कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश एवं महाराजा अग्रसेन के पूजन से हुआ। जिसके बाद अग्रसेन मैराथन का शुभारम्भ हुआ। साढ़े तीन किलोमीटर के मैराथन में सिटी व राष्ट्रीय स्तर के कुल 863 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दो ग्रुप में आयोजित मैराथन के पहले ग्रुप में 15 वर्ष तक के बच्चों ने पार्टिसिपेट किया। जबकि दूसरे ग्रुप की मैराथन में 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोग शामिल हुए। मैराथन अग्रसेन चौक से शुरू होकर घंटाघर, जानसनेगंज, निरंजन सिनेमा हॉल, एग्लोबंगाली स्कूल, फायर बिग्रेड, सिविल लाइंस बस स्टैण्ड, सुभाष चौराहा, काफी हाउस, पत्थर गिरजाघर होते हुए बिशप जानसन स्कूल एंड कालेज पर समाप्त हुई। जिसके बाद स्कूल एंड कालेज में खेल कूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

संदीप व धर्मेन्द्र बने मैराथन के विनर

अग्रसेन मैराथन के समाप्ति के बाद विनर्स के नामों की घोषणा की गई। इस दौरान ग्रुप ए के मैराथन में संदीप कुमार विनर रहे। जबकि ग्रुप में बी में विनर का खिताब धर्मेन्द्र यादव ने नाम रहा। ग्रुप ए में दूसरे व तीसरे नम्बर पर क्रमश: शिवम् बिंद और देवेन्द्र यादव रहे। ग्रुप बी में अनिल यादव एवं रवि पटेल दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। विनर्स को अन्तर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता एवं मैराथन की चीफ गेस्ट मेयर अभिलाषा गुप्ता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बिशन जानसन स्कूल एंड कालेज में आयोजित अन्य प्रतियोगिताओं टॉफी दौड़, मोजा दौड़, रस्सी कूद दौड़, म्यूजिकल चेयर, सुई धागा दौड़ और विवाहित महिलाओं के लिए आयेाजित विशेष म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं में कुल 997 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व उप महापौर मुरारी लाल अग्रवाल, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल समेत अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।