कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Ajay Devgn Dating List: शैतान एक्टर अजय देवगन ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। अजय देवगन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। अजय ने एक्ट्रेस काजोल से शादी करने के पहले कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट किया है। आइए देखें एक्टर अजय देवगन की लंबी चौड़ी डेटिंग लिस्ट।

रवीना टंडन
अजय देवगन और रवीना टंडन भी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं। कहा जाता है कि रविना और अजय देवगन के रिलेशनशिप में खटास तब आई जब अजय के लाइफ में करिश्मा कपूर की एंट्री हुई।

करिश्मा कपूर
एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का अफेयर किसी से नहीं छिपा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों उस वक्त इतने प्यार में थे कि उन्होंने शादी करने का फैसला भी ले लिया था। हालांकि, कुछ कारणों से उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए।

मनीषा कोइराला
अजय की इस डेटिंग लिस्ट में अगला नाम एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का है। मनीषा कोइराला और अजय देवगन लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद उन्होंने इस रिश्ते को खत्म कर दिया।

तब्बू
अजय देवगन और तब्बू स्कूल टाइम काफी अच्छे दोस्त है। बीच में खबरें आई थी कि अजय देवगन ने उनसे शादी नहीं की, इसी वजह से वो आजतक सिंगल हैं। हालांकि, तब्बू ने खुद इन अफेयर की खबरों को फेक बताया था।

काजोल
कई एक्ट्रेस को डेट करने के बाद अजय देवगन का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के साथ जुड़ा। जिसके बाद दोनों ने 1999 में शादी कर ली और अब उनके दो बच्चे भी है।

कंगना रनौत
काजोल से शादी करने के बाद भी अजय देवगन के अफेयर थमे नहीं थे। खबर है कि शादी के बाद भी उनकी लाइफ में कंगना रनौत थी, जिस वजह से एक्टर का घर टूटते टूटते बचा था।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk