अलबामा के डाउन टॉउन की है घटना
घटना अलबामा के डाउन टॉउन मोबिल गैस स्टेशन की है। अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए एक शख्स पेट्रोल पंप पर खड़ा है। लड़के का नाम डायवोन और लड़की का नाम शवाना है। अचानक पेट्रोल पंप पर पुलिस की गाड़ी आकर रुकती है। गाड़ी से दो पुलिस वाले उतरते हैं। पुलिस वाले गाड़ी से बंदूक निकालकर डायवोन पर बंदूक तान देते हैं। वह उससे जमीन पर बैठने को कहते हैं। लड़का अपना हेलमेट उतारकर पुलिसवालों के निर्देशों का पालन करते हुए घुटने के बल बैठ जाता है। यह देखकर लड़के की गर्लफ्रेंड घबरा जाती है। पुलिस वालों से कहती है कि वह डायवोन की वाइफ है।

जब गन की जगह रिंग निकाल किया प्रपोज
पुलिस वाले उससे गन निकालने के लिए कहते हैं। शवाना घुटने के बल बैठे अपने बॉयफ्रेंड के पास गन लेने के लिए जाती है। डायवोन अपनी शर्ट के अंदर हाथ डालता है लेकिन बंदूक की जगह जो निकलता है उसे देखकर लड़की हैरान रह जाती है। लड़का अपनी शर्ट से गन की जगह एक सफेद बॉक्स निकालता है। जिसमें रिंग होती है। वह रिंग के साथ शवाना को शादी के लिए प्रपोज करता है। यह देखकर शवाना हैरान रह जाती है। उसके आंखों से आंसू निकल आते हैं। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों शोर मचाने लगते हैं। शवाना पुलिस वाले से चिपक कर रोने लगती है। पुलिस वाला उसे डायवोन की ओर भेजता है।
Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Weird News inextlive from Odd News Desk