मुंबई (मिडडे)। रणबीर कपूर से दूरी अब आलिया भट्ट सहन नहीं कर पा रही। यही वजह है कि वह शनिवार को नई दिल्ली के लिए फ्लाइट में बैठ गई। यहां रणबीर लव रंजन की अगली फिल्म सह-अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ शूटिंग कर रहे हैं। जैसे ही आलिया ने गंगूबाई काठियावाड़ी का शेड्यूल खत्म किया। उन्होंने अगली फ्लाइट पकड़ ली। आलिया दिल्ली में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के घर ठहर सकती हैं क्योकि उनकी आलिया से अच्छी बान्डिंग हैं।

रणबीर के साथ पहली बार करेंगी काम
बता दें आलिया भट्ट अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में पहली बार साथ में काम कर रही है, जिसमें अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय भी हैं। इस फिल्म को पहले ड्रैगन नाम दिया गया था और क्रिसमस 2016 को रिलीज करने के लिए चुना गया था। मगर फिल्म की भव्यता को देखते हुए इस बनाने में अतिरिक्त समय लग रहा। बाद में बताया गया कि यह स्वतंत्रता दिवस 2019 और उसके बाद 4 दिसंबर, 2020 को आएगी मगर लॉकडाउन के कारण रिलीज को थोड़ा इंतजार करना होगा।

आलिया की झोली में हैं ये फिल्में
आलिया भट्ट ने इस साल बॉलीवुड में नौ साल पूरे किए। उन्होंने 2012 में करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ अपनी शुरुआत की और अपनी दूसरी फिल्म, इम्तियाज अली निर्देशित, 'हाईवे' में अपने प्रदर्शन के साथ एक छाप छोड़ने में कामयाब रही। इसके बाद आलिया के खाते में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'कपूर एंड संस', 'उड़ता पंजाब', 'डियर जिंदगी', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'राजी' और 'गली बॉय- जैसी फिल्में आई। अपकमिंग मूवीज की बात करें तो आलिया की लाइन-अप में एसएस राजामौली की RRR है, जो 13 अक्टूबर, 2021 को रिलीज होनी है और करण जौहर की तख्त, जो 24 दिसंबर, 2021 को आएगी। इस पीरियड ड्रामा में अनिल कपूर, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह भी हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk