बार बार पीछे देखता

हाल ही में मसाई मारा नेशनल पार्क केन्या में एक शेरनी को उसके बच्चे के साथ जंगल में खेलते हुए देखा गया। भले ही कभी वह बड़ा होकर जंगल का राजा बनेगा, लेकिन अभी वह एक शरारती बच्चे के रूप में दिख रहा है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। यह वीडियो काफी तेजी से देखा जा रहा है। जिसमें एक शेरनी का छोटा सा बच्चा काफी उछल कूद करता है। करीब दो महीने का शावक अपनी मां के साथ काफी खुशी खुशी खेलता है। उसकी मां पीछे पीछे और वह आगे आगे दौड़ता है। मां जितनी बार उसे पकड़ने के लिए बढ़ती वह उससे दूर चला जाता है। इतना ही नहीं वह बार पीछे पीछे मुड़कर अपनी मां को भी देखता है। ऐसे में शेरनी भी एक मानवीय मां की तरह से उसके पीछे पीछे दौड़ती हैं। जब तक कि वह अपने बच्चे को पकड़ नही लेती है।

प्यार भरी चेतावनी

इस दौरान बार बार शेरनी अपने बच्चे को चेतावनी देते हुए भी दिखती है। हालांकि अपने बच्चे की इस शैतानी पर शेरनी बिल्कुल भी गुस्सा नही होती है। वह उसे प्यार से देखती और पुचकारने के तरीके से मुंह खोलती है। हालांकि काफी देर तक इस मां बेटे के ख्ोल के बाद शेरनी अपने बच्चे को पकड़ने में कामयाब हो जाती है। वह उसे अपने मुंह से बड़ी ही सहूलियत से जबड़े में पकड़ती है। इसके बाद उसे कहती है कि अब तुम घर चलो तब तुम्हे बताती हूं। वहीं वह बच्चा भी अपने मां के मुंह में काफी अच्छा महसूस करता दिखता है।

inextlive from Bizarre News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk