ऐसी है जानकारी
बता दें कि सलमान ने भी इस फिल्म के लिए खास मेहनत की है। उन्होंने न सिर्फ अपना वजन बढ़ाया है, बल्कि लुक में भी बदलाव किया है। इसके अलावा बात करें फिल्म की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की। उन्होंने भी फिल्म में अपने किरदार को सजीवता देने के लिए खास मेहनत की है।

साबित किया कुछ इस तरह
अब सवाल उठता है कि उन्होंने ऐसा क्या कर दिया है। दरअसल अनुष्का शर्मा भी खुद को बदलने के मामले में जरा भी पीछे नहीं हैं। खबरों के मुताबिक वह कड़ी मेहनत में लगी हुई हैं। अपनी इस मेहनत को लेकर उन्होंने खुद कुछ फोटो इस बात को साबित करने के लिए सोशल मीडिया में पोस्ट की है।


ऐसा लिखा अनुष्का ने
सोशल मीडिया पर अनुष्का ने लिखा है कि नो गेन विदाउट पेन। इसके साथ ही अनुष्का ने एक फोटो भी शेयर की है। इसमें अनुष्का शर्मा रेसलिंग के दाव सीखते दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में उनकी मेहनत और लुक को देखते ही आप समझ जाएंगे कि वह इन दिनों कितना पसीना बहाने में लगी हुई हैं।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk