कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। APJ Abdul Kalam Death Anniversary : महान वैज्ञानिक, विचारक, शिक्षक और देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉंक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का आज इस दुनिया में न होते हुए भी अपने होने का अहसास कराते हैं। अब्दुल कलाम का पूरा नाम अवुल पकिर जैनुल्लाब्दीन अब्दुल कलाम था लेकिन ये एपीजे कलाम नाम से फेमस हुए। डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को भारत के मिसाइल मैन के रूप में भी जाना जाता है। इन्होंने न केवल विज्ञान में योगदान दिया बल्कि भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में भी कार्य किया और उन्हें व्यापक रूप से 'जनता का राष्ट्रपति' माना जाता था। एक एयरोस्पेस वैज्ञानिक के रूप में, डाॅक्टर कलाम ने भारत के दो प्रमुख अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनों - रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ काम किया।
बचपन में अखबार बांटते डाॅक्टर कलाम
एक साधारण परिवार में जन्मे डाॅक्टर कलाम की रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक की यात्रा उनकी अदम्य भावना, अटूट दृढ़ संकल्प और अपार समर्पण का प्रमाण है। उनकी जीवन कहानी कई लोगों के लिए आशा की किरण है, जो यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी अपने सपनों को हासिल कर सकता है, चाहे वे कितने भी ऊंचे क्यों न हों। डॉक्टर कलाम जब छोटे थे तब बेहद गरीब थे। जीवन यापन के लिए वह बचपन में अखबार बांटते थे। इन्हें पढ़ने का शौक था शायद तभी इन्होंने बचपन में ठाना था कि वह एरोनॉटिकल इजीनियरिंग की पढ़ाई करेंगे। डॉक्टर कलाम ने अपना सपना पूरा भी किया।
प्रेरणा स्रोत के रूप में याद किये जाते
डाॅक्टर कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को एक तमिल मुस्लिम परिवार में हुआ था। वहीं 27 जुलाई 2015 को आईआईएम शिलांग में छात्रों को व्याख्यान देते समय दिल का दौरा पड़ने से डॉक्टर अब्दुल कलाम का निधन हो गया। उन्हें भारत के छात्रों और नागरिकों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में याद किया जाता है। यहां उनके कुछ सबसे प्रेरणादायक कोट्स हैं जो जीवन को एक नयी दिशा दिखाते हैं।

डाॅक्टर कलाम के 10 विचार जो जीवन को देंगे एक नयी उड़ान

विज्ञान मानवता के लिए खूबसूरत तोहफा है, हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए

देश का सबसे अच्छा दिमाग क्लास की आखिरी बेंच पर पाया जा सकता है

यदि आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले सूरज की तरह जलें।

अपने मिशन में सफल होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त समर्पण होना चाहिए।


अगर चार चीजों का पालन किया जाए - एक बड़ा लक्ष्य रखना, ज्ञान प्राप्त करना, कड़ी मेहनत और दृढ़ता - तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है।


शीर्ष पर चढ़ने के लिए ताकत की आवश्यकता होती है, चाहे वह माउंट एवरेस्ट की चोटी हो या आपके करियर की चोटी हो।

अपनी पहली जीत के बाद आराम न करें क्योंकि अगर आप दूसरी बार असफल हो जाते हैं, तो अधिक लोग यह कहने के लिए इंतजार कर रहे होते हैं कि आपकी पहली जीत सिर्फ किस्मत थी।

जब तक आप अपने निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंच जाते, तब तक लड़ना बंद न करें - अद्वितीय आप। जीवन में एक लक्ष्य रखें, लगातार ज्ञान प्राप्त करें, कड़ी मेहनत करें और महान जीवन को साकार करने के लिए दृढ़ता रखें।

संकल्प वह शक्ति है जो हमें हमारी सभी निराशाओं और बाधाओं से पार पाती है। यह हमें अपनी इच्छाशक्ति बनाने में मदद करता है जो सफलता का आधार है।

सपना वह नहीं है जो आप सोते समय देखते हैं, बल्कि वह है जो आपको सोने नहीं देता।

National News inextlive from India News Desk