कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। April Fool's Day 2023 : 1 अप्रैल का दिन अप्रैल फूल डे के रूप में पूरी दुनिया में पाॅपुलर है। यह दिन दोस्तों व अपनों के साथ मस्ती मजाक का दिन माना जाता है। लोग इस दिन मजाक-मजाक में एक-दूसरे को फूल यानी कि मूर्ख बनाते हैं। इस दाैरान जो व्यक्ति बुद्धू जाता है तो उसे अप्रैल फूल का नाम दिया जाता है। भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। भारत में इस दिन के लिए बच्चे से लेकर युवा तक हर कोई लोगों को मूर्ख बनाने के लिए यूनीक प्लान बनाते हैं। इस दिन हंसी-मजाक करने में कोई पाबंदी नहीं होती है। इस दिन के हंसी-मजाक का कोई बुरा भी नहीं मानता है। साथ ही थोड़ी देर के लिए ही सही लोगों का तनाव कम हो जाता है। सोशल मीडिया पर सामने आयी कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में दोपहर के 12 बजे तक अप्रैल फूल मनाया जाता है।

अप्रैल फूल डे
वहीं फ्रांस, अमेरिका, आयरलैंड, इटली, दक्षिण कोरिया, जापान, रूस, कनाडा और जर्मनी में यह पूरे दिन सेलिब्रेट होता है। अप्रैल फूल डे की शुरुआत कब व कैसे हुयी इस बारे में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि बड़ी संख्या में लोग मानते हैं कि फ्रेंच कैलेंडर में होने वाले चेंज से अप्रैल फूल डे मनाने की शुरुआत होती है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इंग्लैंड के राजा रिचर्ड सेकेंड की एनी से इंगेजमेंट होने के कारण अप्रैल फूल डे मनाया जाता है। इंगेजमेट की तारीख 32 मार्च, 1381 को होने की घोषणा होती है। इस खबर को सुनकर कस्बे के लोग सही मानकर मूर्ख बन जाते हैं। वहीं कुछ लोग हिलारिया फेस्टिवल से भी इस दिन को जोड़कर देखते हैं।

National News inextlive from India News Desk