डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Aquarius Yearly Horoscope 2023 Hindi- Kumbh Varshik Rashifal 2023: कुंभ राशि : Aquarius Horoscope January 2023 in Hindi: शनि की साढ़े-साती के प्रभाव के कारण स्वास्थ्य पर थोड़ा विशेष ध्यान देना होगा। स्वास संबंधित परेशानी का योग बन सकता है इसके अतिरिक्त चर्म रोग जैसी परेशानी का भी योग बन सकता है। शनि की साढ़े साती के प्रभाव के कारण जातक के कार्यों में भी विघ्न बाधायें आ सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें।विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी थोड़ा सक्रिय हो सकते है। इसलिए निरन्तर सावधानी बनायें रखें यदि महादशा एवं अन्तरदशा अनुकूल होगी तो जातक के कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य भी बन सकते है। जातक के शारीरिक क्षमता का विकास होगा जातक अपने परिश्रम से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। अनेका अनेक प्रकार के कार्यों को करने का अवसर मिल सकता है। जिसमें जातक को बड़े धन लाभ की स्थिति बन सकती है। अतिथियों का आगमन होगा लेकिन जातक की कार्ययोजना एवं वृद्धि से स्थितियों को ऊँचाई पर ले जाने के कारण घर परिवार की स्थिति मजबूत हो सकती है। घर में वृद्ध लोगों के लिए जातक अनुकूल परिस्थितियाँ बनाने में सफल हो सकता है जिससे उनकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगीउनके स्वास्थ्य पर भी निरन्तर सुधार हो सकता है। जातक को भी सभा या मांगलकि कार्य में समृद्धि होने का अवसर मिल सकता है। उत्तम प्रकार का भोजन आदि मिलने से जातक खुशनुमा माहौल महसूस कर सकता है।

Yearly Horoscope 2023 for money and Love Life: आपकी लाइफ में क्‍या शानदार बदलाव लाएगा नया साल, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल

Aquarius Horoscope February 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय स्वास्थ्य संबंधित चिंतायें इस राशि वालों के लिए हो सकती है। ब्लडप्रेशर जैसी परेशानी का भी थोड़ा योग है। इसलिए सावधआनी बनायें रखें। शनि की साढ़े-साती का प्रभव पूर्ण रुप से इस माह बन सकता है जो कि स्वास्थ्य संबंधित चिंता को बढ़ा सकता है। हड्ड़ियों एवं मांसपेशियों जैसी परेशानी का भी योग है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। इस माह यदि इस राशि के जातकों की महादशा एवं अनुकूल रहेगी। तो उन पर कुप्रभाव कम पड़ेगा. परेशानियाँ कम आयेगीं। जातक के बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। कार्ययोजनाओं का विस्तार जातक को मिल सकता है। लेकिन अशुभ ग्रहों के अन्तर प्रत्यान्तर पर चुनौतियाँ बढ़ सकती है। जिससे जातक के सामने कई परेशानियाँ आ सकती है। घरेलू परेशानियों में भी जातक का समय नष्ट हो सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। मान-सम्मान में इस राशि के जातकों की वृद्धि हो सकती है। अनुकूल दशा के कारण राजकीय पक्ष से भी जातक को लाभ मिल सकता है। नौकरी वालों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। जातक अपने वरिष्ट लोगों से भी से भी लाभ प्राप्त करने में भी सफल हो सकता है। धर्म-कर्म में भी जातक की रुचि बढ़ सकती है। जातक अपनी धार्मिक गतिविधियों के कारण ख्याति भी प्राप्त कर सकता है।आकस्मिक खर्चे भी इस माह आ सकते है इसलिए थोड़ी सावधानी बनायें रखें थोड़ा उतावलेपन से बचें नहीं तो विकट परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से माह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर आर्थिक स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Yearly Rashifal 2023 in Hindi

Aquarius Horoscope March 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। यद्यपि शनि की साढ़े साती के प्रभाव के कारण घरेलू समस्यायें बढ़ सकती है। मानसिक चुनौतियों का सामना जातक को करना पड़ सकता है। घर परिवार एवं संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के न बनने से जातक को मानसिक रुप से तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो स्थितियों को पटरी पर ला सकता है।माह के उत्तर्राध में सूर्य की उपस्थिति के कारण क्रोध एवं अनावश्यक टेशन का शिकार जातक हो सकता है। किसी से अनावश्यक तर्क-वितर्क करते समय क्रोध या लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। कार्य-व्यापार को विस्तार देने के लिए सक्रिय बने रहना होगा। जिन जातकों की महादशा एवं अन्तरदशा अनुकूल रहेगी। उनके लिए शनि की साढ़े साती अनुकूल परिस्थितियाँ बनाने वाली हो सकती हो सकती है। उनके कार्य सुगमता से पटरी पर आ सकते है लेकिन जिन लोगों की दशायें प्रतिकूल होगीं। उन पर शनि का दबाव अधिक बढ़ सकता है। शारीरिक कष्ट एवं मान हानि जैसी परिस्थिति बन सकती है। जातक का जीवन थोड़ा कष्टकारी हो सकता है। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आ सकती है। जिससे जातक मानसिक रुप से थोड़ा विचलित हो सकता है। संतान पक्ष को लेकर भी चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। जिससे जातक की चिंतायें बढ़ सकती है। व्यापारियों के लिए भी आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म के प्रति भी थोड़ी उदासीनता का भाव भी विकसित हो सकता है लेकिन जातक अपनी कर्मठता एवं सूझ-बूझ से अपनी मान प्रतिष्ठा को बढ़ाने में सफल हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर लाभ पूर्ण स्थिति बन सकती है।

Aquarius Horoscope April 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों के लिए स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। कार्य-व्यापार में वृद्धि का योग बन सकता है। योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को विस्तार देने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती है। जातक यदि किसी क्षेत्र में पूँजी निवेश करना चाहे तो यह माह बहुत अनुकूल साबित हो सकता है। उद्योग धंधों के क्षेत्र में थोड़ा संघर्ष के साथ लाभकारी स्थिति बन सकती है। दिनचर्या में उतार-चढ़ाव के साथ निरन्तर खुशनुमा वातावरण बन सकता है जिससे जातक का समय अच्छे ढंग से व्यतीत हो सकता है। नौकरी सेवा से जुड़े जातकों के लिए माह मिलाजुला रहेगा। बड़े अधिकारियों से जातक को चुनौतियाँ मिल सकती है लेकिन जातक सूझ-बूझ से उन चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। दौड़भाग से जातक अपने कार्य-व्यापार को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है लेकिन सावधानी बनायें रखें। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में भी मन लगेगा लेकिन प्रतियोगी परीक्षा की स्थिति को देखते हुए संघर्ष की स्थिति बनी रह सकती है। शनि की साढ़े-साती के प्रभाव के कारण समय मिलाजुला हो सकता है। अनुकूल दशाओं में तो स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं लेकिन प्रतिकूल दशाओं में जातक पर दबाव बन सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से राहत मिल सकती है।

Aquarius Horoscope May 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट का प्रबल योग बन सकता है दूर की यात्रा करने से बचें नहीं तो यात्रा जनित परेशानी का योग बन सकता है। जिससे जातक की परेशानियाँ बढ़ सकती है इस माह जातक अपने कार्य क्षेत्र को विस्तार दे सकता है। इस माह स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें ऱखें। शनि की साढ़े-साती जातक के मध्य भाग से गुजरेगी। गले से लेकर कमर तक का भाग पर इसका दबाव अधिक रहेगा। इसलिए ब्लडप्रेशर किडनी पेट संबंधित परेशानी वाले जातक विशेष सावधानी बनायें रखें। यदि दबाव अधिक बने तो शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से राहत मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी जातक के सामने अनेक चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए सोच-समझकर ही आगे बढ़े नहीं तो आर्थिक हानि का भी योग बन सकता है। मशीनरी सामानों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा सोच-समझकर ही लगायें तभी अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती है। शनिवार को गरीबों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

Aquarius Horoscope June 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। इस राशि के जातक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें। क्योंकि स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का प्रबल प्रभाव इस राशि वालों पर प़ड़ सकता है हृदय के रोगी विशेष सावधानी बनायें रखें। नहीं तो जातक के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। जातक का कार्य-क्षेत्र भी थोड़ा अव्यवस्थित हो सकता है। कार्यों को पटरी पर लाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है इसलिए सावधानी बनाते हुए सक्रिय बने रहें। द्रव्य संचय का योग बन सकता है। यदि इस राशि के जातकों की महादशा अनुकूल होगी तो सुख-संपदा की वृद्धि हो सकती है शत्रुओं का विनाश हो सकता है और स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ भी कम आ सकती है व्यवसाय में प्रगति का योग बन सकता है किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। भाग्योदय की स्थिति बन सकती है। जातक अपने उत्साह एवं परिश्रम से बड़ा लाभ उठाने में सफल हो सकता है। अधिक व्यस्त रहने की स्थिति इस माह बन सकती है लेकिन इसी व्यस्तता के बीच जातक अपनी कर्मठता से कई महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्रों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। व्यय को नियंत्रित करने से जातक धन संचय करने में सफल हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाने से स्थितियाँ अनुकूल होगीं। जातक के कार्य-व्यापार का विस्तार हो सकता है। शनि भगवान की पूजा एवं दान से स्थितया अधिक अनुकूल हो सकती है।

Aquarius Horoscope July 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय कई क्षेत्रों में बहुत अनुकूल रहेगा और कई क्षेत्रों में समय अनुकूल रहेगा एवं कई क्षेत्रों में चुनौतियाँ बनी भी रह सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का प्रबल योग बन सकता है। इसलिए पढ़ाई-लिखाई में मन लगायें भाग्य भी जातक का साथ दे सकता है। शनि की साढ़े-साती का प्रभाव रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ आ सकती है। हड्डियों एवं मांसपेशियों जैसी परेशानी का प्रबल योग है। वैसे शनि एवं शुक्र दोनों का प्रभाव इस राशि पर पड़ सकता है जिससे स्थितियाँ अनुकूल रहेगीं। कार्य-व्यापार के क्षेत्र में भी जातक को सफलता मिल सकती है लेकिन जातक को थोड़ी सावधानी भी बनायें रखनी होगी। मंगल की दृष्टि के कारण थोड़ा तर्क-वितर्क एवं लड़ाई-झगड़े की स्थिति का भी योग बन सकता है। निरन्तर कार्य-योजनाओं को ध्यान में रखकर आगे चलने पर जातक को सफलता मिल सकती है। घर परिवार की भी स्थितियाँ मिलीजुली रहेगी। इसलिए जातक यदि संतुलन बनाकर चलेगा तो स्थितियों को पटरी पर लाने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है। जातक में आत्मसम्मान की वृद्धि हो सकती है। जातक अपने दम पर अनुकूल परिस्थितियाँ बनाने में कामयाब हो सकता है। परिवार एवं सामाजिक क्रियकलापों में भी भागीदारी बढ़ने से जातक की प्रशंसा हो सकती है। जीविका के क्षेत्र में भी आशाजनित सफलता का योग बन सकता है। राजपक्ष से भी जातक को सहयोग मिल सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर लाभपूर्ण स्थिति बन सकती है।

Aquarius Horoscope August 2023 in Hindi: इस माह इस राशि वालें जातकों को अधिक परिश्रम के बाद थोड़ी सफलता मिलने का योग है इसलिए निरन्तर संघर्ष एवं परिश्रम से अपनी स्थिति को पटरी पर लाने के लिए प्रयासरत बने रहना होगा। वैसे पारिवारिक मामलोंम में अनुकूल स्थितियाँ बन सकती है। घर परिवार का विश्वास जातक के प्रति बढ़ सकता है। घर में कोई महत्वपूर्ण या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक यदि स्थिर मन से कार्यों का संचालन करेगा तो अपने कार्य व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल हो सकता है। निर्माण कार्य में लगे जातकों के लिए भी समय अनुकूल है ठेकेदारी के कार्यों से जुड़े जातकों के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती है और जातक को कोई बड़ा कार्य मिल सकता है। या किये गये कार्यों का भुगतान होने से आर्थिक चुनौतियाँ कम हो सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। वैवाहिक जीवन में कुछ तर्क-वितर्क बढ़ सकता है। कुछ सहमति असहमति के बीच थोड़ी बहुत चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से इन चुनौतियों से निपटने में सफल हो सकता है। व्यवसाय एवं नौकरी के क्षेत्र में जातक को सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। वहीं व्यवसाय में जातक कोई नया व्यवसाय करने के लिए प्रेरित हो सकता है और बड़े स्तर पर कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगान पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Aquarius Horoscope September 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों को थोड़ा मानसिक कष्ट से गुजरना पड़ सकता है। अनावश्यक तर्क-वितर्क से जातक को मानसिक उलझनों से गुजरना पड़ सकता है। शनि की साढ़े-साती का कुप्रभाव जातक पर पड़ सकता है। जातक यदि शनि की साढ़े-साती की शांति करा लें तो स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल हो सकती है जिससे जातक को राहत मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से स्थितियां थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रह सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से उन्हें पटरी पर लाने में सफल हो सकता है जातक अपनी बुद्धि चातुर्य से अपने कार्यों को नई दिशा देने में सफल हो सकता है। विद्या का क्षेत्र में भी जातक को सफलता मिल सकती है। अधिक संघर्ष के साथ किसी प्रतियोगी परीक्षा में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक यदि कोई उद्योग या संस्थान खोलना चाहे तो उसके लिए यह समय अनुकूल हो सकता है। घर परिवार की स्थिति को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि का प्रबल योग है। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। व्यापार में स्थितियां अनुकूल होने से जातक को अधिक धन प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में लक्ष्मी जी की कृपा जातक पर बनी रह सकती है। अपने महत्व एवं साख को बढ़ाने में जातक को विशेष सफलता मिल सकती है। गणेश जी की पूजा एवं शनि का दर्शन करने से जातक की स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Aquarius Horoscope October 2023 in Hindi: इस माह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता की स्थिति बन सकती है इसलिए संतान पर विशेष ध्यान बनायें रखें। व्यवसाय के मामलों में भी चिंता बढ़ सकती है। आय की अपेक्ष देन-दारी अधिक होने पर जातक थोड़ा मानसिक रुप चिंताग्रस्त हो सकता है। व्यय की अधिकता के कारण कर्ज लेने का योग बन सकता है लेकिन सावधानी से ही आर्थिक स्थितियों को गति प्रदान करें नहीं तो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेन-देने की स्थितियाँ विषम हो सकती है।जिससे जातक के स्वाभिमान की रक्षा करना कठिन हो सकता है। ईष्ट मित्र भी दूरी बना सकते है नौकर चाकर भी जातक का साथ छोड़कर भाग सकते है इसलिए सावधानी बनायें रखें। घर परिवार में भी थोड़ा संघर्षमय स्थितियाँ बन सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। इस माह किसी भी तरह के जोखिम से बचें वाहन आदि भी सावधानीपूर्वक चलायें थोड़ी-सी असावधानी से जातक को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा आदि करने से बचें नहीं तो बड़ी परेशानी का सामना करने पड़ सकता है। इस राशि के जातकों की यदि महादशा अन्तरदशा अनुकूल रहेगी तो परेशानी का सामना कम करना पड़ सकता है और जातक जीवन में कुछ महत्पवपूर्ण कार्य करने में सफल हो सकता है। यदि महादशा प्रतिकूल है और शनि की साढ़े-साती का प्रभाव हैं तो विशेष सावधानी बनायें रखें।और किसी भी तरह के जोखिम से बचें। यदि दबाव अधिक बने तो शनिवार को गरीबों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

Aquarius Horoscope November 2023 in Hindi: यह माह भी जातक के लिए मिलाजुला रहेगा।स्वजनों से जातक को विरोधा का सामना करना पड़ सकता है।किसी गलत निर्णय के कारण जातक आत्मग्लानि हो सकती है विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। खर्च एवं आलस्य की अधिकता के कारण चुनौतियाँ बढ़ सकती है। किसी के गलत परामर्श के अपनाने से जातक को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिंता बढ़ सकती है। बड़े बुजर्गों की सलाह न मानने से जातक को बड़ी परेशानी हो सकती है।किसी बड़े महत्वपूर्ण कार्य की दिशा में अनेक तरह की परेशानियाँ आ सकती है इसलिए सावाधानीपूर्वक आगे बढ़कर चलने की आवश्कता है। जातक यदि सोच-समझकर आगे बढ़ेगा तो स्थितियों को नियंत्रित करने में सफल हो सकता है। यदि जातक की महादशा एवं अन्तर दशा अनुकूल होगी तो शनि की साढ़े-साती का कुप्रभाव भी जातक पर कम पडेगा। संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। बड़ी आय की स्थितियाँ बन सकती है। मन में उत्साह एवं कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने की उत्साहजनित प्रेरणा मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी यह माह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर जातक को बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह माह चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता न मिलने से जातक का मन उदास या हताश हो सकता है। इसलिए चुनौतियों का सामना करते हुए जातक उत्साह बनायें रखें। आने वालें समय को ध्यान में रखते हुए। संघर्ष करते रहें। घरेलू मामलों में भी चुनौतियाँ बढ़ सकती है लेकिन सोच-समझकर जातक यदि कार्य करेगा तो चुनौतियों में बड़ी सफलता प्राप्त करने में जातक सफल हो सकता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से जातक की स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है और कई कार्यों को गति मिल सकती है।

Aquarius Horoscope December 2023 in Hindi: इस माह इस राशि जातकों के लिए समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक के सामने कई चुनौतियाँ आ सकती ह लेकिन जातक उन चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। यद्यपि परिवार में आपसी कटुता बढ़ सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें।स्वास्थ्य पर भी निगरानी बनायें रखें। स्वास्थ्य संबंधित कुछ न कुछ परेशानियाँ बनी रह सकती है जिससे जातक को मानसिक चिंता हो सकती है इस माह जातक के कर्मों का प्रतिफल मिल सकता है। भौतिक संपन्नता का योग है। उद्योग धंधे में लाभकारी स्थितियाँ बन सकती है। कोर्ट कचहरी में अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती है या मुकदमें में विजय मिल सकती है। व्यापार आदि के क्षेत्र में भी प्रगति का योग बन सकता है। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगाने से स्थितियाँ पटरी पर आ सकती है। दामपत्य जीवन में भी सुखी की स्थितियाँ बन सकती है घर परिवार की चुनौतियाँ थोड़ी कम हो सकती है। अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती है। जिससे जातक को राहत मिल सकती है। आकस्मिक धन का लाभ हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि का प्रबल योग बन सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। निरन्तर क्रियाशील बनें रहें भाग्य जातक का साथ दे सकता है शनि की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk