डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Yearly Horoscope 2023 in Hindi, Varshik Rashifal 2023 : मेष राशि- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो आ): मेष राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ आर्थिक क्षेत्र में गुणात्मक सुधार होगा। वहीं तो दूसरी तरफ संघर्ष एवं मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित थोड़ी बहुत परेशानियाँ आ सकती है लेकिन जातक उन परेशानियों को दूर करने में सफल हो सकता है। जातक यदि बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायेगा तो उसमें भी वृद्धि करने में सफल हो सकता है। धन के लेन-देन में भी सावधानी बनायें रखें थोड़ी-सी असावधानी जातक को आर्थिक परेशानी दे सकती है। इसलिए निरन्तर सावधानी बनायें रखें। कार्यों को नया विस्तार देने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहें। थोड़ी सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। जीविका के क्षेत्र में लगे जातक सतर्क रहें क्योंकि कुछ विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जिससे जीविका प्रभावित हो सकती है। पारिवारिक ताल-मेल में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है जिससे कभी-कभी आपस में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। मन भी थोड़ा दुविधाग्रस्त रहेगा। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव के साथ गतिशीलता बनी रहेगी। सरकारी कर्मचारियों को कार्य अधिकता का सामना करना पड़ सकता है। जिससे जातक का पूरा वर्ष व्यस्तता एवं संघर्ष में व्यतीत हो सकता है। महिलाओं को संयम से कार्य करना चाहिए नहीं तो छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मेष राशि के जातकों की कुण्डली में चंडाल योग की स्थितियाँ भी बन सकती है जिससे जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य उलझ सकते है या कार्यों में विलम्ब की स्थिति बन सकती है। संतान सुख की प्राप्ति का योग है। संतानें उन्नति कर सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी वर्ष में कुछ माह बहुत अनुकूल रहेगें तो कुछ माह में थोड़ी सावधानी बनायें रखनी होगी।परिस्थितियों को समझते हुए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें क्योंकि इस राशि वालों को सतर्कता से बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से लाभ की स्थिति बन सकती है। पढ़ें मेष वार्षिक राशिफल

वृष राशि (इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो): यह वर्ष इस राशि के जातकों के लिए कई मामलों में बहुत अनुकूल रहेगा तो कुछ मामलों में संघर्ष एवं विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सब मिलाजुलाकर देखा जायें तो वृष राशि वालों का यह वर्ष लगभग अनुकूल रहेगा और कार्यों में निरन्तर गतिशीलता बनी रह सकती है। संतान की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। संतान प्राप्ति का योग बनेगा या संतान की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने से जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। नये एवं अनुभवी लोगों का सहयोग मिल सकता है। जिससे व्यापार आदि में बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। न्यायालय से संबंधित कार्यो में भी बड़ी सफलता का योग बन सकता है। न्यायालय संबंधित परेशानी का इस वर्ष अन्त हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए स्थान परिवर्तन या कार्य की अधिकता के कारण चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों से सावधानी रहें वे अनावश्यक तर्क-वितर्क एवं वाद-विवाद जैसी परेशानी में उलझा सकते है जिससे जातक के लिए लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है। दामपत्य जीवन में भी सुख एवं सौहार्द्य बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने योग बन सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य बन सकता है। जमीन-जायजात के मामलें में अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती है। जमीन जायजात से बड़ा लाभ मिलने का योग बन सकता है।थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें ज्वर एवं पेट संबंधित परेशानी का योग बन सकता है। वर्ष के प्रारम्भ एवं मध्य में थोड़ा संघर्ष की स्थितियाँ रहेगीं लेकिन उत्तरार्ध में स्थितियाँ अनुकूल रहेगीं। जिससे बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। राजकर्मी लोग यदि सूझ-बूझ एवं निष्ठा से कार्य करेगें तो पदोन्नति का योग बन सकता है। कभी-कभी आकस्मिक रुप से पारिवारिक समस्यायें आ सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें।सेना पुलिस एवं खेल-कूद से जुड़े जातकों के लिए यह वर्ष थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा।किसी प्रतियोगिता में थोड़ी बहुत सफलत के साथ चुनौतियाँ बनी रह सकती है। समाज सेवा एवं राजनीति से जुड़े जातकों की मान प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। जातक की साख बढ़ेगी। गुप्त शत्रुओं से सावधानी बनायें रखें। थोड़ी-सी असावधानी से बड़ी हानि का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से वर्ष मिलाजुला रहेगा। वर्ष के प्रारम्भ एवं मध्य में सोच-समझकर पूँजी लगायें। बाद में अधिक धन इन क्षेत्रों में लगान पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। पढ़ें वृष वार्षिक राशिफल

मिथुन राशि (का,की कू, घ, ड़, छ, के, को, हा): मिथुन राशि वालों के लिए यह वर्ष जहाँ स्वास्थ्य संबंधित चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है वहीं अनावश्यक तर्क-वितर्क के कारण परेशानियाँ बढ़ सकती है। बिना सोचे-समझे अनावश्यक खर्च बढ़ने से जातक तनाव में आ सकता है। लेकिन भूमि मकान वाहन के क्षेत्र में यदि जातक लगा होगा तो उसके क्रय विक्रय से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। यह वर्ष अत्यधिक संघर्ष के साथ आगे बढ़ने वाला वर्ष होगा इसलिए इस वर्ष अधिक परिश्रम करने से ही स्थितियों को अनुकूल बनाने में सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की स्थिति बनी रहेगी लेकिन प्रेम संबंधों में उतार-चढाव के साथ थोड़ा एक दूसरे के प्रति संशय की भावना बनी रह सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए अधिक परिश्रम के बाद भी चुनौतियों क पटरी पर लाने में सफलता मिल सकती है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता का योग बन सकता है या किसी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए कभी-कभी गलत संदेश के कारण स्थितियाँ विषम हो सकती है। जिससे राजनीतिक मजबूती में थोड़ी स्थिति डगमगा सकती है व्यवासयिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल रहेगा। लेकिन बीमा फाइनेन्स एवं शेयर मार्केट में थोड़ी चुनौतियाँ बनी रहेगीं। इन क्षेत्रों में सावधानी से निवेश करें नहीं तो आर्थिक परेशानी का योग बन सकता है माता-पिता के साथ धर्म यात्रा का योग बन सकता है इस वर्ष को अनुकूल बनाने के लिए गणेश जी की पूजा एवं गाय को हरा चारा खिलाने से स्थितियाँ अनुकूल होगीं। पढ़ें मिथुन वार्षिक राशिफल

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): इस वर्ष इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। कुछ माह अनुकूल रहेगें तो कुछ माह परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। सब मिलाकर यह वर्ष कर्क राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। इसलिए इस वर्ष कर्क राशि वालों को विशेष सावधानी बनायें रखनी होगी। हर क्षेत्र में चुनौतियाँ आ सकती है इसलिए इस राशि वालों को निरन्तर सावधानी बनायें रखें। चन्द्रमा का मंत्र एवं शिव जी की आराधना करते रहनी होगी। तभी विषम परिस्थितयों को पटरी पर लाने में सफलता मिल सकती है। इस वर्ष मित्रों एवं सहयोगियों से अनावश्यक तर्क-वितर्क के कारण तनावपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। कलाह एवं असंतोष के कारण नई-नई परेशानियाँ जन्म ले सकती है शनि की ढैय्या के कारण परेशानियाँ बनी रह सकती है लेकिन वर्ष का मध्य आते-आते स्थितियाँ थोड़ी पटरी पर आ सकती है और परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। संतान एवं स्त्री के प्रति जातक की चिंता बढ़ सकती है। संतानों का मन पढ़ाई-लिखाई में न लगने से तनावपूर्ण स्थिति आ सकती है इस वर्ष अधिक यात्रा से बचें यात्रा से परेशानी एवं हानि का योग बन सकता है सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन एवं प्रमोशन न मिलने से जातक का मन व्यथित हो सकता है लेन-देन के कार्यों में भी विवाद एवं चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। अड़ोसी-पड़ोसी भी अनावश्यक चुनौती खड़ी करते हुए जातक को मानसिक रुप से तनाव दे सकते है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। विरोधी थोड़ा सक्रिय रहेगें लेकिन ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलने से जातक का साहस बढ़ सकता है लेकिन भवन भूमि के विवाद में लड़ाई झगड़े जैसी परिस्थितियों का भी योग बन सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। इस राशि वालें स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी चुनौती जातक के सामने खड़ी कर सकती है। नौकरी पेशा वालों का हस्तानान्तरण होने से जातक नये स्थान पर कार्य करने से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार की स्थितियों के लेकर दबाव बना सकता है। आय से अधिक खर्च होने के कारण आर्थिक समस्यायें जातक के सामने खड़ी हो सकती है। पढ़ें कर्क वार्षिक राशिफल

सिंह राशि (मा,मी मू, मे मो टा टी टू टे) : सिंह राशि वालों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा लेकिन शनि के प्रभाव के कारण कभी-कभी विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे जातक इस वर्ष ऊर्जावान रहेगें और अपनी परिश्रम से स्थितियों को निरन्तर ऊँचाई पर ले जाने में लगे रहेगें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यो में थोड़ा संघर्ष बढ़ सकता है लेकि उन्हें पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। समाजिक कार्यो में रुचि बढ़ सकती है जिससे जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। उनकी स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ जातक को तनाव दे सकती है। इस वर्ष हड्डी पेट एवं आँख सं संबंधित बीमारी का योग बन सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। आर्थिक मामलों में भी अधिक परिश्रम के साथ वर्ष उत्तम रहेगा। बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है लेकिन खर्च की अधिकता भी रहेगी। इसलिए अधिक व्यय करने से बचें। शीघ्रता एवं जल्दबाजी में लिया गया फैसला जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकता है। यदि जातक शूझ बूझ एवं अधइक परिश्रम से कार्य करेगा तो अच्छा फल प्राप्त करने में सफल हो सकता है. ईष्ट मित्रों से कभी सहयोग एवं मतभेद की स्थितियाँ बन सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। प्रेम संबंधों में भी थोड़ा उतार-चढाव का योग है। अपनी बात को अच्छे ढंग से रखने एवं क्रोध पर नियंत्रण करके आगे बढ़ने से स्थितियाँ नियंत्रण में आ सकती है। स्त्री पुरुष के मध्य विश्वास बढ़ेगा। एक दूसरे को सुख एवं सहयोग की भावना विकसित हो सकती है। कभी-कभी आवश्यकता से अधिक खर्च जातक को तनाव दे सकता है। सट्टा बाजार शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पैसा लगायें क्योंकि इस क्षेत्र में स्थितियाँ बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है । सब मिलाकर नौकरपेशा वालों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा कई चुनौतियों का सामना करते हुए जातक प्रमोशन या बड़े आर्थिक लाभ की स्थिति प्राप्त करने में सफल हो सकते है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है। पढ़ें सिंह वार्षिक राशिफल

कन्या राशि ( टे,टो,पा,पी,पू,ष,ण,) : इस वर्ष इस राशि के जातकों का समय मध्यम रहेगा। कभी-कभी कार्यों में रुकावट या देरी हो सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं परिश्रम से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। मन में कभी-कभी अशांति एवं बैचैनी का भाव आ सकत है। क्योकिं कार्य समय पर पूरा न होने पर ऐसी स्थितियाँ बन सकती है। अनावश्यक तर्क एवं विवाद से बचे का प्रयास करना चाहिए। कारोबार में कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। ठेकेदारी या निर्माण कार्यों से जुड़े जातकों के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ बनी रहेगीं। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव के साथ अविश्वास की भावना बढ़ सकती है। महिलाओं को सोच-समझकर किसी बिंदु को केन्द्र में रखकर निर्णय लेना चाहिए। थोड़ा-सा संयम कम होने पर बनी बनाई बात बिगड़ सकती है लेकिन सगे संबंधियों एवं मित्रों के सहयोग से जातक कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयास में सफलता मिल सकती है। जिससे धन लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। मकान वाहन आदि के क्रय का योग बन सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। व्यवसायिक दृष्टि से वर्ष लगभग अनुकूल है। सोच-समझकर बाजार में पैसा लगाने पर जातक की आर्थिक स्थिति अनुकूल हो सकती है। गाय को हरा चारा खिलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है। पढ़ें कन्‍या वार्षिक राशिफल

तुला राशि- ( रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते): तुला राशि वालों के लिए यह वर्ष लगभग अनुकूल एवं सकारात्मक रहेगा। जातक अपनी सूझ-बूझ से रुके कार्यों को पटर पर लाने में सफल हो सकताहै। सामाजिक कार्यों में भी संतुलन बनाकर चलने से जातक की मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी लेकिन विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बनायें रखें वे जातक को विषम परिस्थितियों में उलझा सकते है। स्वास्थ्य संबंधित भी सावधानी बनायें रखें। खाने पीने की वस्तओं को अपने स्वास्थ्य के अनुसार ही अपनायें। बहुत स्वाद के चक्कर में परेशानी का योग बन सकता है। जातक अपने परिश्रम से आर्थिक चुनौतियों को पूरा करते हुए। लाभपूर्ण स्थितियाँ प्राप्त करने में सफल हो सकता है। धन के लेन-देन में सतर्क रहें। थोड़ी-सी असावधानी जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकती है कृषि के क्षेत्र में भी जातक यदि सूझबूझ से परिश्रम करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। नौकरी करने वालों के लिए भी उन्नति का योग है। प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। थोड़ी-सी लापरवाही स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का कारण बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल वर्ष रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। संतान सुख की प्राप्ति का भी योग है। पति-पत्नी के बीच ऊतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। अचानक विवाद से कटुता बढ़ सकती है। इसलिए सावधाना बनायें रखें। प्रेम संबंधों में भी जातक को सोच-समझकर ही आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। नहीं तो अनावश्यक खर्च होन से जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। किसी देवी की पजा से स्थितियाँ अनुकूल होगीं और बाधाओं में कमी आयेगीं। पढ़ें तुला वार्षिक राशिफल

वृश्चिक राशि- (तो,ना,नी,नू,ने,नो,य,यी,यू): इस वर्ष इस राशि वालों पर शनि की ढैय्या चलेगी। जिससे जातक का संघर्ष बढ़ेगा। छोट-छोटे कार्यो में भी संघर्षपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। बने बनायें कार्य रुक सकते है या बिगड़ने तक की स्थिति तक पहुँच सकते है इसलिए सावधानी बनायें रखें। स्वास्थ्य को लेकर भी जातक सावधानी बनायें रखें थोड़ी-सी लापरवाही स्वास्थ्य संबंधित बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलायें चोट-चपेट का योग बन सकता है। वाद-विवाद से बचें नहीं तो लड़ाई-झगड़े की स्थिति पैदा हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी विषम परिस्थितियाँ बने रहने से जातक तनाव में रह सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव बढ़ सकता है। जिससे चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। खराब वातावरण से जातक का मन कभी-कभी अशांत हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी वर्ष बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए व्यापारियों को भी कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ सकता है। छोट-छोटे लाभ के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा वालों को भी गलत फैमी का शिकार होना पड़ सकता है। जिससे जातक की नौकरी में चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। राजनीति एवं समाजसेवा से जुड़े जातकों को अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता का योग बन सकता है। संतान के प्रति चिंता बढ़ सकती है। उनकी पढ़ाई-लिखाई को लेकर चुनौतियाँ बढ़ सकती है। नौकरी में हस्तानान्तरण का योग बन सकता है। प्रमोशन आदि न होने से जातक के लिए चुनौतियाँ बनी रह सकती है यदि इस राशि वालों की महादशा एवं अन्तरदशा अनुकूल रहेगी तो परेशानियाँ कम आ सकती है और जातक परिश्रम एवं सूझ-बूझ से चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। हनुमान जी की पूजा से बाधाओं में कमी आ सकती है। रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते है। पढ़ें वृश्चिक वार्षिक राशिफल

धनु राशि- (ये,ओ,भा,भी,भू,ध,ह,ढ,भे): धनु राशि वालों के लिए यह वर्ष लगभग अनुकूल रहेगा। शनि की साढ़े-साती का प्रभाव वर्ष के प्रारम्भ में ही समाप्त हो जायेगा जिससे जातक को राहत मिल सकती है। जातक के कार्य-व्यापार में भी परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का योगबन सकताहै। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी समय लगभग अनुकूल रहेगा लेकिन जातक की व्यस्तता बढ़ी रहेगी जिसके कारण कार्य की अधिकता की चुनौतियाँ निरन्तर बनी रह सकती है। अध्यापक लेखक विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। कोई महत्वपूर्ण लेख या पुस्तक लिखने में जातक सफल हो सकता है। संगीत कला से जुड़े जातकों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। संघर्ष की अधिकता रहेगी। चुनौतियों के बीच जातक अपने को स्थापित करने सफल हो सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। घर में शुभ कार्यो का योग बन सकता है। मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते है। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ सकती है जातक का भाग्य भी साथ दे सकता है लेकिन संघर्ष की स्थिति थोड़ी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष मिलाजुला रह सकता है इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें। स्वास्थ्य एवं लोगों के बीच कुछ बातों को लेकर तनाव मिल सकता है लेकिन सावधानी बनायें रखें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बनायें रखें। पूँजी निवेश करते समय विशेष सावधानी बनायें । कार्य क्षेत्र में बाधायें आ सकती है लेकिन सावधानी से कार्य करने पर बाधाओं को दूर करने में जातक सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी वर्ष अनुकूल रहेगा बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बड़े की स्थिति बन सकती है। विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल होगीं और बाधाओं में कमी आ सकती है। पढ़ें धनु वार्षिक राशिफल

मकर राशि- ( भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी): इस राशि पर शनि की साढ़े-साती का प्रभाव वर्ष भर बना रहेगा। वर्ष के प्रारम्भ महीनों में इसका प्रभाव अधिक रहेगा। जिससे जातक के ऊपर दबाव बन सकता है चोट-चपेट का योग भी है इसलिए वाहन धीरे-धीरे चलायें वाद-विवाद एवं अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें नहीं तो अनावश्यक लड़ाई-झगड़े का योग बन सकता है। वर्ष का प्रारम्भ संघर्ष एवं कठिनाईयों वाला हो सकता है। जातक यदि सूझबूझ से कार्य नहीं करेगा तो कार्य बिगड़ सकता है। क्रय-विक्रय में भी सावधानी रखें। जमीन-जायजात के मामलों में भी संघर्ष बढ़ सकता है और जातक को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन वर्ष के प्रारम्भ कुछ महीनों के बाद स्थितियाँ अनुकूल होने लगेगीं। शनि की साढ़े साती उतरने लगेगीं। जिससे जातक के ऊपर संघर एवं तनाव में कमी आने लगेगी। कार्य-व्यापार में भी गतिशीलता बढ़ सकती है। जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आने लगेगें। जीविका के क्षेत्र में चल रहे संघर्ष में कमी आने लगेगी। जिससेजातक राहत महसूस करने लगेगा। धीरे-धीरे ईष्ट मित्रों का भी सहयोग मिलने लगेगा। जिससे जातक के बिगड़े हुए कार्य पटरी पर आने लगेगें। व्यवसाय के क्षेत्र में भी अनुकूल परिस्थितियाँ बनने लगेगीं। धीरे-धीरे बड़े लाभ की स्थिति बनते रहने से जातक राहत महूसूस कर सकता है। विरोधि एवं प्रतिस्पर्धी भी दूर होने लगेगें। जिससे जातक अपने कार्य क्षेत्र को और अधिक विस्तार देने में सफल होने लगेगा। इस वर्ष वर्ष के प्रारम्भ में बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें लेकिन मध्य आते-आते बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।शनि भगवान को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से विषम परिस्थितियाँ दूर होगीं और अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण हो सकता है। पढ़ें मकर वार्षिक राशिफल

कुंभ राशि -(गू,गी,गो,सा,सी,सू,से,सो,द): इस माह इस इस राशि के जातकों के ऊपर शनि के साढ़े साती का पूरा प्रभाव बना रहेगा। जिससे जातक के स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का योग बन सकता है इसलिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। पेट में मरोड़ दर्द जैसी परेशानी का भी योग है। कमर एवं घुटने में दर्द जैसी परेशानियाँ जातक को तनाव दे सकती है। इस वर्ष जातक को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा असंतुलित खान-पान एवं असंतुलित दिनचर्या से विषम परिस्थितियाँ बन सकती है जिससे जातक तनाव में आ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयासों में सफलता मिल सकती है लेकिन विषम परिस्थितियों एवं संघर्ष की स्थिति बनी रह सकती है लेने-देन में सावधानी बनायें रखें। कर्ज आदि के जंजाल से बचने का प्रयास करें। जीविका के क्षेत्र में जातक खूब संघर्ष करके अपनी स्थिति को सुदृढ़ करने में सफल हो सकता है। शनि अपनी राशि में है इसलिए संघर्षों के साथ बड़े लाभ की स्थिति भी बना सकता है। पति पत्नी के बीच में कभी-कभी संशय या संदेह की स्थितियाँ बन सकती है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। सूझ-बूझ से कार्य काम लें और मन में उठने वाले भ्रम को दूर करे का प्रयास करें। शनि भागदौड़ कराने वाला ग्रह है। इसलिए मार्केटिंग या नेटवर्किग का कार्य करने वाले जातकों के लिए अनुकूल स्थितियाँ बन सकती है। जमीन-जायजात एवं प्रापर्टी में लगे लोगों के लिए कुछ कठिनाई आ सकती है इसलिए सावधानी से आगे बढ़ने का प्रयास करें। बाजार एवं शेयर मार्केट की दृष्टि से यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। जातक यिद सावधानी से कार्य करेगा तो इस क्षेत्र में बड़ा लाभ प्राप्त कर सकता है लेकिन थोड़ी-सी असावधानी बड़ी हानि का कारण बन सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से और शनि का मंत्र करने पर व्यवधानों में कमी आ सकती है। पढ़ें कुंभ वार्षिक राशिफल

मीन राशि (दी,दू,थ,झ,ण,दे,दो,चा,ची): इस वर्ष इस राशि वालों का समय वर्ष के प्रारम्भ में बहुत अनुकूल रहेगा लेकिन वर्ष के प्रारम्भ होने के कुछ ही समय बाद शनि की साढ़े-साती का प्रभाव इस राशि वालों पर बनने लगेगा। जिससे जातक के कार्य-व्यापार में थोड़ी गिरावट की स्थिति बनने लगेगी।मानसिक कष्ट एवं निर्रथक यात्रा करने से जातक को परेशानी मिल सकती है। इस वर्ष वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो चोट-चपेट लग सकती है। शनि की चढ़ती साढ़े-साती रहेगी इसलिए सिर दर्द एवं मानसिक ऊलझन एवं किसी कार्य को लेकर जातक तनाव महसूस कर सकता है। कभी-कभी पारिवारिक एवं ईष्ट मित्रों के कारण जातक के लिए अचानक बड़ी समस्या ख़ड़ी हो सकती है इसलिए सावधानी बनायें रखें। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए भी कुछ समस्यायें खड़ी हो सकती है। प्रमोशन आदि न मिलने से जातक तनाव में आ सकता है। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव के कारण परेशानियाँ बन सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें नहीं तो वे अप्रत्यक्ष रुप से जातक जातक मानसिक तनाव दे सकते है। लड़ाई-झगड़े एवं मुकदमें की स्थिति बन सकती है। घर परिवार एवं माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी जातक चिंतित हो सकता है। स्वयं के स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। रक्त विकार एवं ब्लडप्रेशर जैसी परेशानी का योग बन सकता है। शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष संघर्षपूर्ण रहेगा। कोई बड़ी सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। यद्यपि गुरु काफी समय तक इस राशि में रहेगा जिससे जातक को सुरक्षा मिलती रहेगी लेकिन जातकका का मध्य आते-आते गुरु अपनी राशि को छोड़कर मेष राशि में जब चला जायेगा तो बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। गुरु क प्रभाव से कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकते है। इस वर्ष को अनुकूल बनाने के लिए और शनि की साढ़े-साती का प्रभाव कम करने के लिए गरीबों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है। पढ़ें मीन वार्षिक राशिफल

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk