पुरुषों के मुकाबले पीछे हैं महिलाए

जिम्मेदारियां निभाने में महिलाएं कभी पीछे नहीं रहती हैं लेकिन जब बात सोसायटी के प्रति अपनी रिस्पांसिबिलिटी की आती है तो पुरुषों के मुकाबले पीछे नजर आती हैं। एग्जाम्पल के तौर पर इलेक्शन को ही ले लीजिए। इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट की वोटर लिस्ट में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर्स की संख्या काफी कम है। इस जेंडर रेशियो के लगातार गड़बड़ाने से खुद इलेक्शन कमीशन भी टेंशन में है। वह चाहता है कि महिलाएं भी घर से बाहर निकलकर इलेक्शन के दौरान अधिक से अधिक अपने वोट का यूज करें। यही रीजन है कि पार्लियामेंट इलेक्शन को लेकर शुरू हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान अधिक से अधिक फीमेल वोटर्स को जोडऩे की हिदायत कमीशन ने दी है।

अपने अधिकारों को जानना जरूरी

वोटिंग के दौरान फीमेल्स की मौजूदगी लगातार कम होती जा रही है। इसको लेकर इलेक्शन कमीशन के भी कान खड़े हो गए हैं। पार्लियामेंट इलेक्शन के पहले कमीशन की ओर से भेजी गई गाइड लाइन में साफ तौर पर कहा गया है कि बूथ वाइज मतदाता सूची में नए नाम जोड़े जाने के दौरान फीमेल वोटर्स को तरजीह दी जाए। वोटर लिस्ट में इनको अधिक से अधिक शामिल किया जाए। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर्स भी कमीशन की इस मंशा को समझ रहे हैं और उन्होंने बीएलओज की मीटिंग में इसके निर्देश जारी भी कर दिए हैं।

City north सबसे पीछे, कोरांव पहले नंबर पर

मौजूदा वोटर लिस्ट के अकार्डिंग मेल के मुकाबले फीमेल का जेंडर रेशियो बहुत अच्छा नहीं है। आज भी इलेक्शन में फीमेल की भागीदारी मेल की अपेक्षा काफी कम है। डिस्ट्रिक्ट में यह जेंडर रेशियो महज 807 है। यानी एक हजार मेल वोटर्स के सामने केवल 807 फीमेल ही वोट देती हैं। इस मामले में डिस्ट्रिक्ट की सभी 12 विधानसभा में शामिल सिटी नार्थ विधानसभा एरिया सबसे पीछे है। यहां पर जेंडर रेशियो 780 है। जबकि, कोरांव इस मामले में सबसे आगे है। यहां जेंडर रेशियो 852 है। एक अक्टूबर से शुरू होने वाले एक मंथ के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत कम जेंडर रेशियो वाले विधानसभा एरियाज पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।

Gender ratio of Allahabad Distric

विधानसभा   मेल वोटर्स       फीमेल वोटर्स     जेंडर रेशियो

फाफामऊ       170943        139755         818

सोरांव         174247         145904        837

फूलपुर         178810        139683        781

प्रतापपुर        175405        142423        812

हंडिया         177465        140030       789

मेजा          155988        123572       792

करछना        165218        133818       810

सिटी वेस्ट      187655        148118      789

सिटी नार्थ      194468        151683      780

सिटी साउथ     175066        140335      802

बारा             157524    130655         829

कोरांव          160095       138427      852

कुल वोटर्स   2072884     1672403        807

हुआ voter list का प्रकाशन

इलाहाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र की मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को तहसील में किया गया। एक महीने तक चलने वाले अभियान के दौरान लोग वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकेंगे। वहीं प्रत्येक संडे को बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर मौजूद रहकर फॉर्म जमा कराएंगे। इस दौरान नाम जुड़वाने, कटवाने या संशोधन के लिए अलग-अलग फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से भरे जा सकेंगे। दस जनवरी को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

कब कौन से फॉर्म भरे जाएं

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए- फॉर्म 6

एक से अधिक जगह नाम होने पर उसे कटवाने के लिए- फॉर्म 7

नाम, एड्रेस या एज में मिस्टेक ठीक करने के लिए- फॉर्म 8

अगर किसी मतदाता का नाम दो अलग जगहों की मतदाता सूची में पाया जाता है तो उसके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व की धारा के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अलग किसी मतदाता का पता बदल गया है और उसका नए एड्रेस में बूथ संख्या बदल गई है तो उसे पहले फॉर्म 7 और फिर फॉर्म 6 भरना होगा।

मृतक का नाम सूची से हटवाने के लिए फॉर्म 7 ही भरा जाएगा।