मुंबई (आईएएनएस)। अमेरिकी सिंगर, साॅन्ग राइटर, प्रफार्मर और म्युजिशियन बिल विदर्स का कुछ दिनों पहले निधन हो गया था। उनकी याद में अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट की है। अर्जुन ने भारी दिल से उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में बिल को श्रद्धांजलि दी। एक्टर ने रविवार को अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'आरआईपी बिल विदर्स, ऐनट नो सनशाइन मेरे पसंदीदा गीतों में से एक है क्योंकि मुझे याद है ... मैंने इस गान के कई वर्जन सुने हैं और कई बार भावुक भी हुआ हूं। इसके लिए धन्यवाद।'

81 साल की उम्र में हुआ निधन

इसके साथ ही अर्जुन ने विदर्स की तस्वीरों का एक कोलाज पोस्ट किया। बता दें कि विदर्स का निधन शुक्रवार को 81 साल की उम्र में हुआ है। उनके परिवार के मुताबिक उन्हें ह्रदय संबंधी कोई रोग था। उनके बारे में उनके परिवार ने कहा, 'हम विदर्स के निधन से बहुत दुखी हैं, वो एक अच्छे पति और अच्छे पिता थे। उन्होंने दुनिया को अपनी कविताओं और म्युजिक के जरिए जोड़े रखा। वो जिस तरह के इंसान अंदर से थे वैसे ही बाहर से भी थे। वो अपने परिवार और दोस्तों से बहुत प्यार करते थे। उनका म्युजिक हमेशा दुनिया से जुड़ा रहेगा। इस मुश्किल वक्त में उनके म्युजिक लोगों को शांति दे और मनोरंजन दे।'

इन फिल्मों में आ सकते हैं नजर

वहीं बात करें अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्मों की तो एक्टर के हाथ में कई फिल्में हैं। एक्टर के पास अभी पानीपत, संदीप और पिंकी फरार जैसी फिल्में हैं। बता दें कि संदीप और पिंकी फरार का तो ट्रेलर तक लाॅन्च हो गया था और फिल्म को 20 मार्च के दिन रिलीज किया जाना था। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट लाॅकडाउन की वजह से अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई है। मालूम हो मूवी में उनके अपोजिट परिणिती चोपड़ा एक्ट्रेस हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk