मु्ंबई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इस संडे 37 साल के हो जाएंगे और अर्जुन अपना यह स्पेशल दिन पेरिस में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ बिताएंगे। अर्जुन के एक करीबी सूत्र ने बताया कि अर्जुन ने हाल ही में कोई छुट्टी नहीं ली है। वह लगातार काम कर रहे है और एक के बाद एक अपनी फिल्मों के लिए शूटिंग करते जा रहे है इस दौरान उन्होनें अपनी फिटनेस पर भी काम किया है। अर्जुन फिल्म एक विलेन 2 के प्रमोशन के लिए भी काफी बिजी रहने वाले है। अर्जुन इससे पहले अपना जन्मदिन शांति से बिताना चाहते हैं। वह मलाइका के साथ पेरिस गए हैं और दोनों दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर पेरिस में एक साथ एक हफ्ता बिताएंगे।
तीन फिल्में रिलीज होने के लिए है तैयार
अर्जुन के करीबी सूत्र ने बताया कि अर्जुन को पता है कि वह कई महीनों तक ब्रेक नहीं ले पाएंगे क्योंकि उनकी नई फिल्म की शूटिंग, ब्रांडस के ऐड और अन्य कामों के बीच उन्हें समय नहीं मिलेगा। अर्जुन ने कई नई रोमांचक फिल्में साइन की है और वह जल्द ही कुछ अच्छे प्रोजेक्ट चुनेंगे। इसलिए वह वर्तमान में अपने करियर के सबसे रोमांचक चरणों में है। अर्जुन की तीन फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिनमें 'एक विलेन रिटर्न्स', 'कुट्टी' और 'द लेडीकिलर' है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk