शुरुआती जानकारी है कुछ ऐसी
घटना को लेकर मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार फिल्म थियेटर के बाहर अज्ञात हमलावर ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दी। बड़ी और चौंकाने वाली बात ये है कि फायरिंग करने वाले इस 58 वर्षीय हमलवार ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस के अनुसार इस हमले के पीछे किसका हाथ है, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दी जानकारी
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी पर गौर करें तों हमलावर ने करीब 20 मिनट तक लगातार फायरिंग की। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने चारों ओर से घटनास्थल को घेर लिया। इस घटना के बाद से दहशत में आए लोगों को पुलिस की मदद से तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में अभी भी दहशत व्याप्त है। आसपास के क्षेत्र तक में दहशत का माहौल है।

राज्य के गर्वनर ने कहा
घटना के बारे में सूचना मिलते ही राज्य के गवर्नर बॉबी जिंदल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। इस क्रम में उन्होंने ट्वीट करके इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की है। इसके अलावा घटना को लेकर उन्होंने कहा है कि वह स्थिति पर बराबर निगाह बनाए हुए हैं और पुलिस से लगातार अपडेट ले रहे हैं। आगे की चांज को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

Hindi News from World News Desk

 

International News inextlive from World News Desk