RANCHI : जब स्टेज पर डांस का धमाल मचाने का मौका मिले तो मॉम भी किसी से कम नहीं हैं। गुरुवार को इसकी झलक जी टीवी पर टेलीकॉस्ट होनेवाले फेमस डांस शो डीआईडी सुपर मॉम -सीजन टू के ऑडिशन में देखने को मिला। इस रियलिटी शो के लिए हरमू रोड स्थित स्वागतम बैंक्वेट हॉल में हुए ऑडिशन में बड़ी संख्या में मॉम शामिल हुईं। ऑडिशन में अपने डांसिंग टैलेंट को दिखाने के लिए सुबह आठ बजे से ही यहां मॉम की भीड़ जुटने लगी थी। सुबह आठ से शाम सात बजे तक चले ऑडिशन में शामिल होने के लिए रांची के अलावा हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो जैसे शहरों से मॉम आई थीं। गौरतलब है कि जी टीवी पर यह रियलिटी शो नवंबर महीने से टेलीकॉस्ट होगा।

करीब 200 मॉम ने बिखेरा जलवा

लेवल वन और लेवल टू के इस ऑडिशन में करीब 200 मॉम ने अपने डांसिंग हुनर को दिखाया, जिसमें 24 का सेलेक्शन नेक्स्ट राउंड के लिए हुआ है। ऑडिशन के लिए आई टीम ने मॉम को अपने पसंद की गीत पर डांस करने की इजाजत दी थी। इस ऑडिशन में शामिल होने के लिए सुबह छह बजे से हीं प्रतिभागी ऑडिशन प्लेस पर पहुंचने लगी थीं। इस दौरान ऐसी कई मॉम भी यहां आई थी, उनके साथ उनके बच्चे भी शामिल थे। कुछ मॉम ने बताया कि अपने बच्चों को डांसिंग क्लास ले जाने के क्रम में ही उनमें डांस करने की ललक पैदा हुई। यही वजह है कि अब अपने डांस के टैलेंट को दिखाने के लिए ऑडिशन में आई हूं।

2 को कोलकाता में ऑडिशन

रांची में गुरुवार को हुए ऑडिशन में जो मॉम चुनी गई हैं, उन्हें दो नवंबर को कोलकाता में आयोजित होनेवाले थर्ड लेवल के ऑडिशन में शामिल होने का मौका मिलेगा। कोलकाता के ऑडिशन में सेलेक्ट होनेवाली मॉम को ही जी टीवी के रियलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम में डांस करने का मौका मिलेगा। रांची में हुए ऑडिशन में जजेज के रूप में पॉलशन थॉमस, मंदाकिनी जेना, और विक्रम गिल मौजूद थे।

आई नेक्स्ट है प्रिंट पार्टनर

जी टीवी के रियलिटी शो डीआईडी सुपर मॉम -सीजन टू के रांची में हुए ऑडिशन में बतौर प्रिंट पार्टनर आई नेक्स्ट की भागीदारी रही। गौरतलब है किय इस रियलिटी शो के लिए देशभर के 16 शहरों में ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं।