कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Ayushmann Khurrana Birthday: आयुष्मान खुराना को कौन नही जानता? पर वो स्टार कैसे बने शायद आप ये नहीं जानते होंगे। तो चलिए फिर बताते हैं। आयुष्मान के कॉलेज के टाइम पर वो अपने दोस्तों के साथ गोवा घूमने गए थे। लेकिन उस टाइम उनके पास पैसे नहीं थे अपनी ट्रिप के लिए। जिसके लिए उन्होंने ट्रेन में गाना गाकर पैसे इकट्ठा किए और अपनी ट्रिप कंप्लीट की। इस किस्से के बाद से आयुष्मान अपनी पॉकेट मनी के लिए ट्रेनों ने गाना गाने लगे।

कैसे हुई फिल्मों में एंट्री?
खैर आयुष्मान मुंबई कैसे आए ये भी काफी मजेदार कहानी है। ये तो आप जानते होंगे कि आयुष्मान के पापा एस्ट्रोलॅाजर थे। उन्होंने ही कहा था कि अगर तुम्हें एक्टिंग के फील्ड में करियर बनाना है तो तुरंत मुंबई जाना होगा। क्योकि इसके बाद जाने से कुछ नहीं होगा। अपने पापा की बात मानकर आयुष्मान कम उम्र में ही मुंबई चले गए। कई सारे रियलिटी शो होस्ट करने के बाद आयुष्मान ने 2012 में फिल्म विक्की डोनर से डेब्यू किया। और दम लगाके हईशा, ड्रीम गर्ल, बरेली की बर्फी जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आए। आयुष्मान की अगली फिल्म 'वैम्पायर्स ऑफ विजयनगर' होगी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk