Bangarmau, Uttar Pradesh (UP) By Election Result 2020 Live Update: उन्‍नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्‍मीदवार श्रीकांत कटियार ने भारी मतों से जीत अपने नाम कर ली है। उन्‍हें कुल 71381 वोट मिले हैं। वहीं पूर्व मंत्री स्‍व. गोपीनाथ दीक्षित की बेटी आरती बाजपेई जो कि कांग्रेस पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं 39983 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर हैं। सपा के सुरेश कुमार पाल हैं 35322 वोट पाकर तीसरे स्‍थान पर हैं। वहीं बसपा के महेश प्रसाद 19062 वोट पाकर चौथे नंबर पर हैं। यहां भाजपा प्रत्‍याशी को 40.98 परसेंट वोट मिले हैं। कुलदीप सेंगर के उन्‍नाव दुष्कर्म कांड में दोषी ठहराए जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। बता दें, यूपी विधानसभा की कुल 7 सीटों पर हुए इस उपचुनाव में भाजपा ने 6 सीटों पर कब्‍जा किया है, जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी के पास गई है।

Bangarmau, Uttar Pradesh (UP) By Election Result 2020 किसको कितने प्रतिशत वोट
अभी तक गिने गए वोटों में बीजेपी के श्रीकांत कटियार को 40.98 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं। वहीं कांग्रेस उम्‍मीदवार आरती बाजपेई को 22.96 प्रतिशत, सपा के सुरेश कुमार पाल को 20.28 प्रतिशत व बसपा के महेश प्रसाद को 10.94 प्रतिशत वोट मिले हैं।

Bangarmau Election Result 2020 - यहां जीत के लिए है त्रिकोणीय मुकाबला

बता दें कि बांगरमऊ विस. सीट साल 1962 से कांग्रेस ने पांच बार, सपा ने तीन बार, बसपा ने दो बार और भाजपा ने एक बार जीती है। जनता दल, जनता पार्टी और भारतीय क्रांति दल जैसी अन्य पार्टियों को भी कई बार सीट जीतने का मौका मिला। फिलहाल इस सीट पर लड़ाई तीन-तरफा है। भाजपा के उम्मीदवार इसके पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार हैं। उनके मुताबिक पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की खराब छवि ने उनके चुनाव को प्रभावित नहीं किया है। खैर अब देखना यह है कि यहां के वोटर भाजपा, कांग्रेस और सपा में से किसको जीत दिलाते हैं। यहां जानिए बांगरमऊ विधानसभा सीट उपचुनाव का लाइव रिजल्‍ट। बीती 3 नवंबर को उत्‍तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मतदान हुआ था। यह सीटें हैं घाटमपुर, बांगरमऊ, टूंडला, बुलंदशहर, नौगांव सादात, देवरिया व मलहनी।

Bangarmau, Uttar Pradesh (UP) By Election Result 2020 कब किसको मिली जीत
बांगरमऊ विधानसभा सीट पर साल 2020 में बहुजन समाज पार्टी के उम्‍मीदवार राम शंकर ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2007 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर कुलदीप सिंह सेंगर ने यह सीट पार्टी की झोली में डाल दी। साल 2012 में यह सीट एक बार फिर समाजवादी पार्टी के खाते में आई, इस बार यह सीट बदलू खान ने जीती। 2017 के विधानसभा चुनाव में कुलदीप सिंह सेंगर ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा व जीत दर्ज की।

Ghatampur, Uttar Pradesh (UP) By Election Result 2020 Live Update

Tundla, Uttar Pradesh (UP) By Election Result 2020 Live Update