पटना (एएनआई)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले नीतीश 4 दिनों से बुखार से पीड़ित थे। इस कारण नीतीश देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ समारोह में भी शामिल नहीं हो पाए। इसी बीच सोमवार को बिहार में 355 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए। इसके साथ बिहार में एक्टिव केसों की संख्या 1850 हो गई। 355 ताजा मामलों में से, पटना में (94), सहरसा (57), भागलपुर (27), अररिया (21), सुपौल (20), रोहतास (13) और नालंदा (11) हैं। अन्य जिलों में 11 से कम मामले सामने आए और पांच जिलों में सोमवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

देश में आए 14,830 नए मामले

पिछले 24 घंटों में देश में 14,830 ताजा कोविड ​​​​-19 मामले दर्ज किए गए है। वहीं अब तक कुल 8,27,711 लोग बीमारियों से उबर चुके हैं और ठीक होने का प्रतिशत 98.3 है। पिछले 24 घंटों में 18,159 ठीक होने के साथ कुल 36 मौतें हुईं भी हुई है। देश में एक्टिव केस 147,512 है। इसकी डेली पॉजिटिविटी रेट 3.5 फीसदी है। केंद्र मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 30,42,476 लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी गयी है। देश में अब तक 2,02,50,57,717 लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

पिछले साल दी गई थी पहली खुराक

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था। टीकाकरण अभियान को अधिक टीकों की उपलब्धता, और राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए वैक्सीन उपलब्धता की उन्नत दृश्यता के माध्यम से उनके द्वारा बेहतर योजना बनाने और सुव्यवस्थित करने के लिए तैयार किया गया है। टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड-19 के टीके प्रदान करके उनका समर्थन कर रही है।

National News inextlive from India News Desk