-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्रि्वनी चौबे ने वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियों की दी जानकारी

PATNA: चुनाव में पोलिंग बूथ की तर्ज पर कोरोना वैक्सीनेशन के लिए बूथ बनाए जाएंगे। हर बूथ पर 100 लोगों को वैक्सीन का डोज दिया जाएगा। संडे को यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्रि्वनी चौबे ने राजकीय अतिथिशाला में प्रेस कांफ्रेस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग जिला

प्रशासन के सहयोग से टीकाकरण की व्यापक तैयारियां कर रहा है। पोलिंग बूथ की तर्ज पर यहां भी बूथ बनाए जा रहे हैं।

थर्ड फेज में 60 पार वाले शामिल

राज्यमंत्री अश्रि्वनी चौबे ने कहा कि सबसे पहले डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी।

इसके अगले चरण में फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण होगा। इसके बाद 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को

टीका दिया जाएगा। महीने में दो डोज दिया जाएगा।

वैक्सीनेशन में भारत अग्रणी

राज्यमंत्री अश्रि्वनी चौबे ने बताया कि वैक्सीनेशन में भारत दुनिया में अग्रणी है। यहां सबसे पहले, सबसे विश्वसनीय और सबसे कम कीमत में वैक्सीन तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मई, 2020 से ही दुनिया के बडे़ वैज्ञानिकों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी बातचीत कर रहे हैं। तीन कंपनियां वैक्सीन बनाने के लिए अग्रसर है। यह गौरव की बात है कि भारत में निर्मित 60 प्रतिशत वैक्सीन दुनिया भर में दिया जाता रहा है।

गरीब देशों को 20 परसेंट वैक्सीन फ्री

कांफ्रेंस के दौरान यह भी बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा विश्व के गरीब देशों को 20 फीसद वैक्सीन मुफ्त दी जाएगी। अश्रि्वनी चौबे ने बताया कि पिछले महीने यूरोपियन यूनियन तथा अन्य देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया है।