पटना (ब्यूरो)। सिख पंथ के 10वें गुरु श्रीगुरु श्रीगुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 357वीं जयंती को लेकर शुक्रवार तड़के पांच बजे तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब से प्रभातफेरी निकलेगी। प्रभातफेरी अशोक राजपथ, चौक, मंगल तालाब मोड़ व दीरा रोड होते हुए बाललीला गुरुद्वारा पहुंचेगी। प्रभातफेरी में शामिल सिख श्रद्धालु बाललीला गुरुद्वारा में कथा-प्रवचन का श्रवण करेंगे। इसके बाद प्रभातफेरी बाललीला गुरुद्वारा मैनी संगत से हरिमंदिर गली होते लगभग आठ बजे तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब लौटेगी।


इसके बाद शनिवार से तख्त साहिब से लगातार प्रभात फेरियां निकलेंगी। शनिवार की भोर में तख्त साहिब से निकली प्रभातफेरी अशोक राजपथ होते हुए श्रीगुरु गोविंद सिंह घाट के दर्शन के बाद झाऊगंज गली से अशोक राजपथ पार कर कचौड़ी गली होते हुए बाड़ा गली से तख्त श्रीहरिमंदिर लौटेगी। रविवार को प्रभातफेरी गायघाट गुरुद्वारा का दर्शन कर बोङ्क्षरग रोड व पटना जंक्शन स्थित संगत के घर होते हुए तख्त साहिब लौटेगी। सोमवार को प्रभातफेरी गुरु का बाग गुरुद्वारा का दर्शन कर अशोक राजपथ होते हुए तख्त साहिब लौटेगी तो मंगलवार को अशोक राजपथ होते हुए सोनार टोली गुरुद्वारा का दर्शन कर तख्त साहिब लौटेगी।


बुधवार की सुबह प्रभातफेरी सिन्धी कालोनी से खगौल गुरुद्वारा का दर्शन कर लौटेगी। गुरुवार की प्रभातफेरी हाजीगंज, अरोड़ा हाऊस, छोटी पटनदेवी, कालीस्थान, बाड़े की गली होते हुए तख्त साहिब लौटेगी। शुक्रवार को अशोक राजपथ, चमडोरिया, हाजीगंज, छोटी पटनदेवी, हरिमंदिर गली होते हुए प्रभातफेरी लौटेगी। शनिवार को यह हरिमंदिर गली, कालीस्थान, चौकशिकारपुर, दीरापर, कचौड़ी गली मार्ग होकर वापस लौटेगी। वहीं रविवार को तख्त साहिब से निकली प्रभातफेरी दानापुर स्थित हांडी साहिब गुरुद्वारा का दर्शन कर चितकोहरा के गोविंद नगर गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा का दर्शन कर वापस लौटेगी।


15 जनवरी को तख्त साहिब से निकली बड़ी प्रभातफेरी अशोक राजपथ, पूरब दरवाजा,पटना साहिब स्टेशन, चौकशिकारपुर, श्री गुरु गोङ्क्षवद ङ्क्षसह पथ, चौक होते सुबह साढ़े आठ बजे तख्त साहिब लौटेगी। 16 जनवरी को गायघाट गुरुद्वारा से चार किलोमीटर लंबा नगर कीर्तन निकलेगा। 17 जनवरी को तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में मुख्य समारोह होगा।