- 10 युवाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज भी दी गई

- करीब 1.22 लाख को लगे टीके

- सूबे में अब तक 1.14 करोड़ का हुआ टीकाकरण

PATNA : सूबे में बुधवार को करीब 1.22 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। 1.16 लाख से अधिक को पहला और करीब पांच हजार को दूसरा टीका दिया गया। 16 जनवरी से नौ जून के बीच राज्य में 1.14 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया गया।

9 मई से 18 प्लस को लग रहा टीका

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 18-45 उम्र वाले 90,686 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी। आज सर्वाधिक टीके युवा वर्ग को लगाए गए। 18 प्लस वालों का टीकाकरण नौ मई से शुरू हुआ था। नौ मई से नौ जून के बीच 21,64,766 लोगों का टीकाकरण किया गया है। आज 31 दिन पूरा होने के बाद 18 प्लस के 10 लोगों को टीके की दूसरी डोज भी दी गई।

टीकाकरण केंद्रों पर युवा आबादी के साथ ही 45-59 उम्र वाले 19,523 और 60 प्लस वाले 4713 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। इनके साथ 1880 फ्रंटलाइन वर्कर को भी पहला टीका दिया गया।

4978 को सेकेंड डोज

केंद्रों पर बुधवार को 4978 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। इनमें 18-45 वाले 10 के अलावा 45-59 उम्र वाले 3171 और 60 वर्ष से ज्यादा वाले 1282 लोग हैं। इनके साथ ही 515 फ्रंटलाइन वर्कर को भी आज दूसरा टीका दिया गया।

20,62,053 को दोनों डोज मिले

बता दें कि राज्य में अब तक 1,14,72, 029 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें से 94,09,976 लोगों को अब तक पहला टीका और 20,62,053 लोगों को दोनों टीके मिल चुके हैं।