-बिहार में 14836 नए संक्रमित मिले, 61 मौत, एक्टिव केस 1.10 लाख से ज्यादा

PATNA: राज्य में कोरोना संक्रमण के 14836 नए केस सामने आए हैं। ये नए मामले विगत 24 घंटे में मिले। जबकि 24 घंटे के ही दौरान और 61 लोगों की मौत भी हुई है। इससे पहले मंगलवार को राज्य में 105 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में अब एक्टिव केस की संख्या 1.10 लाख से ज्यादा हो गई है।

ज्यादा पटना में पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जारी बुलेटिन में बताया कि कोरोना के आज जो मामले सामने आए हैं उनमें सर्वाधिक पटना जिले से हैं। पटना से आज 2420 पॉजिटिव मिले हैं। नए संक्रमित केस के मामले में वैशाली दूसरे नंबर पर है। वैशाली से आज 857 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा प। चंपारण 655, गया 587, कटिहार 570, औरंगाबाद 444, बेगूसराय 477, मधुबनी 385, भागलपुर 373, गोपालगंज 305, मुंगेर 380, मुजफ्फरपुर 574, नालंदा 671, पूर्णिया 333, सहरसा 359, समस्तीपुर 635, सारण 528, शेखपुरा 631, सुपौल 362 पॉजिटिव मिले हैं। इन जिलों के अलावा अररिया 184, अरवल 143, बांका 122, भोजपुर 109, बक्सर 87, दरभंगा 164, पू। चंपारण 224, जमुर्द 281, जहानाबाद 105, कैमूर 124, खगडि़या 273, किशनगंज 221, लखीसराय 80, मधेपुरा 247, नवादा 129, रोहतास 174 संक्रमित मिले।

तेजी से स्वस्थ भी हो रहे

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार से बुधवार के बीच प्रदेश में 94891 टेस्ट किए गए। राज्य में नए पॉजिटिव मिलने के बाद एक्टिव केस की संख्या 110430 हो गई है। हालांकि राज्य में नए मामले मिलने के साथ लोग तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने करीब 12 हजार लोगों के स्वस्थ होने की जानकारी दी है। 4 लाख से ज्यादा स्वस्थ हो चुके हैं।