- 17 विषयों में टीचर्स की जरूरत

- आरक्षण रोस्टर के गड़बड़ी के कारण सीनेट ने रद किया था पूर्व का साक्षात्कार

PATNA :

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) में 17 विषयों में 384 पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो। जितेंद्र कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन आठ अप्रैल 2021 तक किये जा सकेंगे। भरे गए आवेदन की हार्ड कॉपी 15 अप्रैल की शाम पांच बजे तक विवि कार्यालय पहुंचना अनिवार्य किया गया है। आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी, बीसी अभ्यर्थियों को 1000 रुपये तथा एससी-एसटी को 750 रुपये शुल्क जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व के आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करना होगा, लेकिन, उन्हें फीस नहीं देनी होगी।

- - - - - - -

: पाटलिपुत्र विवि में सहायक प्राध्यापकों के खाली पद :

विषय : कुल सीटें : खाली सीटें

एल एंड एएस : 25 : 13

वनस्पतिशास्त्र : 83 : 41

रसायनशास्त्र : 111 : 54

अर्थशास्त्र : 83 : 26

अंग्रेजी : 72 : 9

भूगोल : 42 : 17

¨हदी : 82 : 25

इतिहास : 66 : 13

गृह विज्ञान : 15 : 5

गणित : 65 : 30

संगीत : 5 : 2

भौतिकी : 93 : 48

राजनीतिशास्त्र : 91: 19

मनोविज्ञान : 83 : 27

समाजशास्त्र : 36: 8

जंतुविज्ञान : 84 : 38

विधि : 12 : 9

कुल : 1048 : 384