- मधेपुरा में सर्वाधिक 18 नकलची पकड़े गए

- 14 जिलो से किसी भी नकलची के पकडे़ जाने की नहीं मिली सूचना

Patna@inext.co.in

PATNA (4 Feb): बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट की दूसरे दिन की परीक्षा में नकलचियों की संख्या बढ़ गई। प्रथम पाली में रसायन विज्ञान और दूसरी पाली में राजनीति शास्त्र की परीक्षा आयोजित हुई। वहीं दूसरी पाली में ही वोकेशनल कोर्स के छात्रों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। प्रदेश के सभी सेंटरों पर दूसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। कुल 94 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकडे़ जाने पर निष्कासित किया गया है।

पहले दिन पकडे़ गए थे कुल 91 परीक्षार्थी

परीक्षा के पहले दिन प्रदेशभर में 91 नकलची पकडे़ गए थे। दूसरे दिन की परीक्षा में यह आंकड़ा थोड़ासा बढ़ गया। लाख सख्ती क बावजूद 94 नकलची फिर भी पकड़े गए। लेकिन इस दौरान किसी अन्य प्रकार के विवाद की सूचना नहीं मिली है। सर्वाधिक नकलची मधेपुरा जिले में कुल 18 नकलची पकडे़ गए।

केवल 22 जिलों में ही पकड़े गए नकलची

यूं तो बिहार में कुल जिलों की संख्या 38 है, लेकिन परीक्षा के दौरान केवल 22 जिलों में ही नकल करने वाले सामने आएं हैं। 14 जिले ऐसे हैं, जहां से किसी भी नकलची पकडे़ जाने की जानकारी नहीं मिली है। नकल करते हुए पकडे़ गए छात्रों को परीक्षा से बाहर कर दिया गया।

आज है इस विषय का पेपर

प्रथम पाली में सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 बजे तक जीव विज्ञान

द्वितीय पाली में दोपहर 1.45 से शाम पांच बजे तक अर्थशास्त्र

जिलेवार पकडे़ गए नकलची

जिले का नाम पकडे़ गए छात्रों की संख्या

पटना 5

नालंदा 5

रोहतास 9

नवादा 4

औरंगाबाद 7

अरवल 4

सीतामढ़ी 2

मोतिहारी 1

शिवहर 1

सारण 5

सिवान 9

दरभंगा 1

मधुबनी 8

समस्तीपुर 2

सहरसा 2

सुपौल 4

मधेपुरा 18

भागलपुर 1

मुंगेर 1

खगडि़या 2

बेगुसराय 1

शेखपुरा 2

कुल 94