ऐसा क्यों और कैसे हुआ?

देखने वाले इसे जादू-टोना बता रहे थे, तो कुछ दुश्मनी। इस वहशियाना हरकत की सच्चाई जांच के बाद ही पता चलेगी। एनएमसी में डेडबॉडी का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सवाल अब यह उठता है कि आखिर 15 साल की अननोन लड़की के साथ ऐसा क्यों और कैसे हुआ? उसकी डेडबॉडी लोगों ने सुबह करीब छह बजे मालसलामी थाना एरिया के दमराही घाट के पास देखी। लाश के इस विकृत रूप को देखते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल फैल गया।

अब तक पहचान नहीं

लड़की के शरीर पर चेक समीज व नीचे में लूंगी थी। उसके दोनों पैर में कपड़ा सिलाई करने वाला करीब आधा दर्जन निडिल चुभाया हुआ था। हालांकि बॉडी कोई अन्य पार्ट इंजर्ड नहीं है। भीड़भाड़ को हटाने के बाद एएसपी चंदन कुशवाहा ने कहा कि उसके साथ रेप जैसी की कोई घटना नहीं हुई लगती है। उन्होंने बताया कि लगता है उसकी मौत डूबने से हुई है। अब सवाल यह है कि अगर लड़की की मौत डूबने से हुई है, तो फिर पैर में सूई किसने चुभोई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी असली सच्चाई मालूम हो पाएगी। फिलहाल लड़की की डेडबॉडी को एनएमसी में 72 घंटे तक रिजर्व रखा गया है।