- 62वां प्रदेश अधिवेशन संपन्न, गठित हुई नई प्रदेश कार्यकारिणी

- सुशील मोदी, मंगल पांडेय समेत प्रदेश के कई दिग्गजों ने की शिरकत

PATNA: विद्यार्थी परिषद सहित कई संगठनों ने पूíणया प्रमंडल में विदेशी घुसपैठ को रोकने की लड़ाई लड़ी है। किशनगंज सहित पूíणया प्रमंडल के अन्य हिस्सों में विदेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए आज भी संघर्ष जारी है। यह आगे भी जारी रहेगा। यह बातें डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहीं। वे प्रेमचंद रंगशाला में परिषद के दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में विद्यार्थी परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका है। अभी प्रदेश को विकास के क्षेत्र में लंबी यात्रा करनी है। गौ तस्करी रोकने के लिए सरकार की नीति बनी हुई है। उसे कड़ाई से लागू किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन अभाविप के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सुधांशु भूषण झा व धन्यवाद ज्ञापन स्वागत समिति मंत्री अभिषेक ओझा ने किया। अधिवेशन में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास, क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो। रमन त्रिवेदी, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ। सुग्रीव कुमार, सह संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय, डॉ। मुकुल शर्मा, पीयू के सीनेटर पप्पू वर्मा, विमलेश कुमार सहित 200 कार्यकर्ता उपस्थित थे।

तकनीकी शिक्षा की भाषा बनेगी ¨हदी

उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार शिक्षा नीति से लेकर अन्य मुद्दे पर संवाद करने के लिए तैयार है। सभी कठिनाइयों को सुलझाने के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जब चाहेंगे तब सरकार साथ रहेगी। कहा कि तकनीकी शिक्षा की भाषा हिंदी बने, यह सरकार के एजेंडे में दिख रहा है। इस पर आने वाले दिनों में कार्य किया जाएगा। इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष प्रो। शैलेश्वर प्रसाद, प्रदेश मंत्री लक्ष्मी रानी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदेश मंत्री लक्ष्मी रानी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव किसी भी परिस्थिति में समाज में आगे आकर कार्य किया है। अधिवेशन में शिक्षा एवं बिहार के वर्तमान स्थिति विषय पर प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम के समापन सत्र में नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई।