PATNA: शराबबंदी से पहले शादी में शराब की पार्टी होना आम बात थी। लेकिन शराबबंदी होने के बाद यह माना जा रहा था कि अब इस पर पूरी तरह रोक लग गई है। लेकिन ऐसा नहीं है। शादी की पार्टी में शराब पीने का मामला सामने आने लगा है। मामला कोतवाली थाने का है। जानकारी के मुताबिक रंजन कुमार नाम का युवक अपने दोस्त की शादी से लौट रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर जब उसे गिरफ्तार कर ब्रेथ एनालाइजर से जांच करवाई तब मामले का खुलासा हुआ। उसने बताया कि दोस्त की शादी में शराब की पार्टी चली थी। उसी में उसने शराब पी थी। उसके साथ पार्टी में बहुत सारे लोगों ने भी शराब पी थी। पार्टी में बड़े पैमाने पर शराब की व्यवस्था की गई थी। पकड़ा गया युवक पटना का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शराबबंदी के बाद गांजा तस्करी का मामला बड़े पैमाने पर सामने आ रहा है। मामला पीरबहोर थाना के गोलकपुर का है। क्00 गांजा के पैकेट के साथ दो तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में लाल चौधरी यादव और राजू शामिल है। इसके पास से क्000 रुपए भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को किसी ने सूचना दी थी कि इलाके में कुछ दिनों से गांजा का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर गांजा के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि दोनों युवक काफी दिनों से तस्करी में संलिप्त था। लेकिन शराबबंदी के बाद से इसका धंधा काफी आगे बढ़ गया था। पुलिस को लग रहा है कि दोनों तस्कर का कनेक्शन किसी बड़े गांजा तस्कर है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।