-लेवी न देने पर नक्सलियों ने बेस कैंप पर किया हमला

GAYA/PATNA : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हथियारबंद दस्ते ने शुक्रवार देर रात हल्दिया गैस पाइपलाइन के बेस कैंप पर हमला कर चार वाहनों को फूंक दिया। आमस थाना क्षेत्र में महुआवां गांव के समीप कैंप पर नक्सलियों ने विस्फोट भी किया। सूत्रों के मुताबिक, जब नक्सली गोलीबारी कर रहे थे तो जेल में कैदियों के बीच भी हड़कंप था। गोली की आवाज सुन जेल के सुरक्षाकर्मियों ने भी मोर्चा संभाल लिया था।

दो को सुधरने की चेतावनी दी

माओवादियों ने कंपनी से लेवी नहीं मिलने पर घटना को अंजाम दिया है। एक पर्चा छोड़ा है, जिसमें कंपनी के दो लोगों को सुधर जाने की चेतावनी दी गई है। आइएलएफएस कंपनी यहां गैस आपूर्ति के लिए पाइप बिछा रही है। नक्सलियों ने कंपनी के तीन ट्रक समेत चार वाहन, एक बड़ा जेनरेटर तथा एक डीजी मशीन भी फूंक दीं। एक पोकलेन भी क्षतिग्रस्त हुई है।

पहुंचते ही फ् राउंड फाय¨रग की

सूत्रों की मानें तो नक्सलियों ने आते ही तीन राउंड फाय¨रग की। बेस कैंप के गार्ड राजकुमार पासवान और ललन पासवान ने बताया कि वे सोए हुए थे। तभी नक्सलियों का हथियारबंद दस्ता आया। उन लोगों ने सभी कर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद एक-एक कर वहां खड़े वाहनों में आग लगाने लगे।

देर रात पुलिस पहुंची

गार्ड ने घटना की सूचना कंपनी के अधिकारियों को दी। इसके बाद देर रात पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सिटी एसपी जे। जलारेड्डी और नक्सल अभियान के एसपी अरुण कुमार सिंह ने कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। कंपनी के अधिकारी कुणाल कुमार ने बताया कि नक्सली हमले में एक करोड़ से ज्यादा के नुकसान का अनुमान है। इलाहाबाद से हल्दिया तक गैस पाइपलाइन आइएलएफएस कंपनी बिछा रही है। नक्सली अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। पुलिस को वहां से जो खोखे मिले हैं, उसका इस्तेमाल एसएलआर में होता है। बताया जाता है कि हमले में भाकपा माओवादी के दस्ते का हाथ है। गार्ड को कंपनी के नाम दिए गए पर्चे में संगठन के मध्य जोन प्रवक्ता परमजीत का नाम है। इस नक्सली वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।