-अलग-अलग जगहों पर दो महिलाओं की जहर देकर हत्या, पांच नामजद

न्क्त्रन्/क्कन्ञ्जहृन्: आरा मुफस्सिल थाना के कौशिक दुलारपुर में पहले एक विवाहिता का हाथ ब्लेड से काटा फिर जहर देकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाए जाने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने पति, देवर और भैसुर समेत पांच के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। जिसमें दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका धानमुनी देवी (26वर्ष) कौशिक दुलारपुर निवासी राकेश यादव की पत्नी थी।

दहेज के लिए करता था प्रताडि़त

गजराजगंज ओपी के कारीसाथ निवासी बोरा यादव की पुत्री धानमुनी की शादी वर्ष 2011 में कोशिक दुलारपुर निवासी नेजा यादव के बेटा राकेश यादव के साथ हुई थी। इस बीच बेटा प्रियांशु और बेटी खुशबू हुई। पिता बोरा यादव और मां मानती देवी ने आरोप लगाया कि बाइक और पलंग के लिए ससुराल वाले प्रताडि़त करते थे। सोमवार को उसका देवर मुकेश और गोतनी का बेटा धनजी मायके लाकर धानमुनी को पहुंचा दिया और बोला कि बीमार है। लेकिन, बेटी ने बताया कि बीमार नहीं है। कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया है। मंगलवार की सुबह हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के बाएं हाथ में ब्लेड के जख्मों के निशान पाए गए।

बड़ी बहन ले चुकी हैं तलाक

बताया गया कि गजराजगंज ओपी के कारीसाथ निवासी बोरा की बड़ी बेटी रूबी देवी की शादी भी 2011 में ही कौशिक दुलारपुर निवासी आरोपित राकेश के बड़े भाई अजय यादव के साथ हुई थी। लेकिन, उसका भी दांपत्य जीवन सुखमय नहीं था। जिसके बाद रूबी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद उसने तलाक देकर साल 2015 में ओझा के सेमरिया में दूसरी शादी की थी। रूबी के अनुसार उसके पहले पति की मानसिक हालत ठीक नहीं था। उसे भी तंग किया जाता था। जिसके चलते उसे दूसरी शादी करनी पड़ी थी।