- पिकनिक पार्टी के दौरान दरवाजे के पास हार्न बजाने को लेकर हुआ था विवाद

- 50 राउंड से अधिक फाय¨रग का आरोप, दो बंदूक व 25 गोली बरामद, दो अरेस्ट

ARA/PATNA: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना अन्तर्गत तेतरियां में मंगलवार की सुबह फिर एक प्रोपर्टी डीलर की सरेआम गोली मार हत्या कर दी गई। करीब 50 राउंड फाय¨रग होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस को मौके से छह खोखा मिला है। हमलावर छह-सात की संख्या में थे। पुलिस हत्या और गोलीबारी के इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घर में तलाशी के दौरान दो रेगुलर बंदूक और करीब 25 गोली जब्त किया गया है। मृतक प्रमोद यादव उर्फ लखीचंद यादव (45 वर्ष) तेतरियां गांव निवासी स्व। राम प्रवेश सिंह का पुत्र था। लखीचंद पहले तेतरियां मोड़ के पास होटल भी चलाया करता था। सीने के पास गोली के जख्म का निशान पाया गया है।

दो गुटों में होती रही गोलीबारी

बताया गया कि पिकनिक पार्टी के दौरान दरवाजे के पास हार्न बजाने और हो-हल्ला किए जाने को लेकर विवाद हुआ था। दो गुटों में तनाव गहरा गया है। इधर, एसपी आदित्य कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में बताया जा रहा कि उदवंतनगर थाना के तेतरिया में मंगलवार की सुबह दो गुटों के बीच सुबह से ही रूक-रूक गोलीबारी हो रही थी।

घर के बाहर निकलते ही फायरिंग

जमीन और होटल कारोबारी लखीचंद यादव अपनी स्कार्पियो से आरा आए थे। गांव आने के बाद अपने घर में थे। इस दौरान पुन: गोलीबारी होने लगी। जमीन कारोबारी लखीचंद यादव घर के बाहर निकले तो हथियार बंद तत्वों ने अंधाधुंध फाय¨रग शुरू कर दी। जिसमें सीना के पास गोली लगने से जमीन कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाए जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता और पुत्र हिरासत में

परिजनों ने घर पर चढ़कर जमीन कारोबारी के सीने में गोली मारने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार हमलावार छह-सात की संख्या में थे। बाद में संबंधित थाना के अलावा एएसपी अभियान नितिन कुमार, सदर एसडीपीओ पंकज कुमार समेत अन्य पदाधिकारी पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर मनू सिंह और सुरजीत सिंह को हिरासत में ले लिया। दोनों पिता और पुत्र बताए गए हैं। इसके अलावा मौके से छह खोखा बरामद किया गया। घर की तलाशी में दो रेलुगर बंदूक और च्च्चीस गोली जब्त की गई।

शुरुआती जांच में दोनों तरफ से गोलीबारी की बात आ रही है। खून के अलग-अलग निशान भी पाए गए हैं। हालांकि, दूसरे पक्ष से किसी को गोली लगने की बात अभी तक सामने नहीं आई है।

-आदित्य कुमार, एसपी, भोजपुर