क्कन्ञ्जहृन्: राजधानी में ठंड लोगों ठिठुराने लगी है। यहां का तापमान गुरुवार को गिर 8.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात में कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। पूरे शहर में घने कोहरे की चादर फैल गई। सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पटना सहित पूरा प्रदेश शुक्रवार को भी ठंड की चपेट में रहेगा। पूर्वी बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा। बिहार में भागलपुर, सबौर और गया सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के निदेशक शुभेंदू सेनगुप्ता के अनुसार पछुआ हवा के कारण राजधानी सहित पूरे प्रदेश में ठंड पड़ रही है। 30 दिसंबर तक राज्य भर में कोहरे के साथ मौसम सर्द रहेगा।

भागलपुर रहा सबसे सर्द

गुरुवार को पटना के न्यूनतम तापमान में बुधवार की तुलना में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री और अधिकतम 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिहार में भागलपुर सबसे सर्द रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री और अधिकतम 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।