- 25 को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर किसानों के खाते में जाएंगे दो हजार : रविशंकर

PATNA: कुछ पार्टियां किसानों से उनके हित में लिए गए निर्णय का भी विरोध करवा रही है। भ्रम फैलाने वालों से किसानों को सावधान रहना होगा। न तो एमएसपी समाप्त होने वाला है और न ही मंडी। किसान स्वतंत्र हैं, वे अपनी फसल चाहे जहां बेच सकते हैं। ये बातें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बांकीपुर (पटना) विधानसभा क्षेत्र से नितिन नवीन की लगातार चौथी जीत पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह किसान चौपाल कार्यक्रम में कहीं।

हार का आक्रोश निकाल रहे

केंद्रीय मंत्री राय ने कहा कि इस कानून ने कांट्रैक्ट सिस्टम से फाìमग करने की छूट किसानों को दी है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव चुनाव में हार के लिए अपना आक्रोश किसानों के बहाने प्रकट कर रहे हैं। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार के कृषि कानून ने किसानों के लिए नए अवसर खोल दिए हैं। कॉमन सíवस सेंटर के तहत मोबाइल एप के जरिए किसानों को दुनिया भर के बाजार से जोड़ने का काम मोदी सरकार ने किया है। कानून से किसानों को आजादी मिली है। मोदी सरकार दस करोड़ किसानों के बैंक खाते में हर साल छह हजार रुपये किसान सम्मान निधि के रूप में जमा कराती है। 25 दिसंबर को भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर किसानों के खाते में दो हजार रुपये भेजे जाएंगे। वहीं इस मौके पर राज्य के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि किसान सम्मान के लिए प्रतिबद्ध मोदी सरकार मत्स्य संपदा के लिए भी नीली क्रांति की योजना लाई है। मेयर सीता साहू, भाजपा प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार आदि मौजूद रहे।