-फायर बिग्रेड की चार गाडि़यां पहुंची, 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण के नगर थाना से एक किमी दूरी संतघाट में गैस एजेंसी के गोदाम में गुरुवार देर रात आग लग गई। जिसमें कैंपस में रखे 400 गैस ¨सलेडर और 14 वाहन जल गए। आग कैसे लगी, यह पता नहीं चला। डीएम व एसपी जांच करते पहुंचे।

बच गए 300 सिलेंडर

गोदाम के बाहर रखे खाली सिलेंडर में ही आग लगी। 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम में करीब 300 सिलेंडर थे। एजेंसी मालिक नंद किशोर चौधरी ने बताया कि गोदाम में एस्बेस्टस टूटकर गिर गए। मगर गोदाम में आग नहीं लगी। बगल में पेट्रोल पंप है। संयोग रहा कि आग पर काबू पा लिया गया।

ट्रक लेकर भागे चालक

दो ट्रकों पर सिलेंडर गुरुवार शाम एजेंसी के लिए आया था। शाम के कारण मजदूर चले गए थे। इस वजह से दोनों ट्रकों पर लदे 900 भरे सिलेंडर उतारा नहीं जा सका। दोनों ट्रक एजेंसी के बाहर खड़े थे। जब आग लगी तो चालक सिलेंडर भरे ट्रक को लेकर निकल गए। इस कारण बड़ी घटना होने से टल गई।