पटना ब्‍यूरो। गुलजारबाग स्थित राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय में भारत की प्रथम महिला चिकित्सक एवं नारी सशक्तिकरण की योद्धा आनंदीबाई जोशी की 159वीं जयंती विद्यालय के स्नातक शिक्षक सूर्य कांत गुप्ता के नेतृत्व में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा नमन कर याद किया गया।
मौके पर सूर्य कांत गुप्ता ने स्टूडेंट्स से कहा कि आनंदीबाई जोशी का जन्म 31 मार्च 1865 ई। को तत्कालीन बॉम्बे प्रेसीडेंसी, वर्तमान महाराष्ट्र राज्य के पुणे में हुई थी। उनकी शादी 9 साल की उम्र में गोपाल राव से कर दी गई। 14 वर्ष की उम्र में वे मां बनीं, परंतु बच्चे की मृत्यु 10 दिनों में ही हो गई। इसके अलावा कई जानकारी साझा किए.इस अवसर पर प्रधानाध्यापक एस इब्तेशाम हुसैन काशिफ, सर्फुद्दीन नूरी, अजीज फातिमा, कनीज तैय्यबा, नसरीन परवीन, रेशमा खातून ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।