PATNA: एक तरफ सूबे के मुखिया दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर नकेल कसने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ राजधानी में फिर एक बेटी दहेज की बलि चढ़ गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने तेल छिड़क कर बहू को आग के हवाले कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटना है पटना के पत्रकार नगर थाना के तहत साकेत विहार कॉलोनी की। मृतका के घर वालों की मानें तो इस वारदात को ससुराल वालों ने क्म् जून की रात अंजाम दिया। उस वक्त घर में पति समेत ससुराल के सारे लोग मौजूद थे।

- कार दी अब जमीन मांग रहे थे

मिली जानकारी के मुताबिक क्8 अप्रैल ख्0क्म् को कच्ची दरगाह के गुलमहिया चक की रहने वाली प्रेम शीला देवी ने बेटी नेहा की शादी उत्पल कान्त उर्फ पिंटू से की थी। दान-दहेज मिलाकर शादी में क्भ् लाख रुपए खर्च किए गए थे। इसके बावजूद ससुराल वालों का मन नहीं भरा। प्रेमशीला की मानें तो ससुराल वाले जमीन और कार के लिए नेहा को प्रताडि़त कर रहे थे। इसलिए एक स्विफ्ट डिजायर कार भी खरीद कर दी। लेकिन उनका मन नहीं भर रहा था। जमीन के लिए लगातार नेहा से दु‌र्व्यवहार कर रहे थे।

- चोरी से करवा रहे थे इलाज

सूत्रों की मानें तो ससुराल वालों ने पूरी वारदात की प्लानिंग तय कर रखी थी। तभी तो नेहा के जलने के बाद पास में स्थित हॉस्पीटल को छोड़ उसे इलाज कराने के लिए दानापुर के एक प्राइवेट हॉस्पीटल ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। लाश को ठिकाने लगाने की तैयारी थी। लेकिन मायके वाले पुलिस के साथ पहुंच गए। और सारा भेद सामने आ गया।

- ससुर गिरफ्तार, पति समेत ब् फरार

प्रेम शीला के बयान पर पत्रकार नगर थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें पति उत्पल कांत, ससुर विन्देश्वरी प्रसाद, सास प्रमिला देवी, उत्पल की भाभी और मामा को नामजद किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकि फरार हैं।