-मैट्रिक परीक्षा : दूसरे दिन 199 परीक्षार्थी किए गए निष्कासित
-सिवान में पटना की दो लड़कियां दूसरे के बदले परीक्षा देते गिरफ्तार
<-मैट्रिक परीक्षा : दूसरे दिन क्99 परीक्षार्थी किए गए निष्कासित
-सिवान में पटना की दो लड़कियां दूसरे के बदले परीक्षा देते गिरफ्तार
PATNA : PATNA : बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को गणित की परीक्षा में परीक्षार्थियों और बोर्ड के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। एक तरफ परीक्षा समिति कदाचार रोकने के लिए उपाय कर रही है तो दूसरी ओर परीक्षार्थी उसे मात देने से बाज नहीं आ रहे हैं। मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन क्99 परीक्षार्थी निष्कासित किए गए। जबकि 9क् मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया। सिवान में दो लड़कियां दूसरे की जगह परीक्षा देती पकड़ी गई।
सिवान जिले के महाराजगंज में गोरख सिंह महाविद्यालय स्थित केंद्र से पटना की दो युवतियों को दो छात्राओं के बदले परीक्षा देते पकड़ा गया। एक गुलजारबाग की और दूसरी अगमकुआं इलाके के आइडीएस कालोनी की है। परीक्षा समिति कदाचार मुक्त परीक्षा की दावा कर रही है, लेकिन कदाचार के आरोप में प्रतिदिन परीक्षार्थी निष्कासित किए जा रहे हैं। परीक्षा समिति के सचिव हरिहर नाथ झा ने कहा कि जिन परीक्षार्थियों के बदले मुन्नाभाई परीक्षा दे रहे थे, उनकी परीक्षा रद कर दी गई और मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा समिति के अध्यक्ष प्रो.लाल केश्वर प्रसाद ने कदाचारमुक्त परीक्षा अभियान की कमान संभालते हुए शनिवार को हिलसा, राजगीर व बिहारशरीफ के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। अध्यक्ष सबसे पहले हिलसा के रामबाबू कॉलेज गए, कॉलेज के प्रत्येक कमरे में निरीक्षण करने के बाद सरदार पटेल कॉलेज पहुंचे। वहां शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा चल रही थी। इसके बाद उनका काफिला बिहारशरीफ पहुंचा, वहां अध्यक्ष ने नालंदा कॉलेज एवं आरडीएस कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां से निरीक्षण के बाद वे राजगीर के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल पहुंचे, वहां पर छात्रों को कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद अध्यक्ष ने अम्बेडकर हाईस्कूल का निरीक्षण किया।
कहां से कितने हुए निष्कासित व अरेस्ट
मुंगेर : 8 : ख्ब्
अररिया : क् : 0
जमुई : म् : 0
लखीसराय : क्फ् : ब्
शेखपुरा : 7 : ख्
खगडि़या : 8 : क्क्
बेगूसराय : म् : 0
बांका : ख् : 0
भागलपुर : 0 : ख्
सहरसा : फ् : ख्
सुपौल : ब् : ख्
मधेपुरा : फ्: 0
सीतामढ़ी : 0 : क्
मुजफ्फरपुर : फ् : 0
वैशाली : ब् : क्
बेतिया : क् : 0
मोतिहारी : क् :0
शिवहर : क् : 0
मधुबनी : क् : 0
समस्तीपुर : फ् : 0
पटना : क्ख् : क्
दरभंगा : 0 : क्
भोजपुर : फ् : क्
रोहतास : म् : 0
बक्सर : ख् : 0
भभुआ : 0 : क्
नालंदा : 7 : क्0
गया : फ्0 : 8
औरंगाबाद : 8 : भ्
नवादा : भ् : म्
जहानाबाद : म् : ब्
अरवल : क्7 : 7
सारण : क्भ् : 0
सिवान : 8 : ख्
गोपालगंज : भ् : 0
कुल निष्कासित : क्99