PATNA: बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन की ओर से आयोजित शताब्दी सम्मान समारोह में देश भर के 100 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्यअतिथि केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने हिन्दी भाषा लिखने और पढ़ने पर जोर देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर हिन्दी में अंगे्रजी शब्द का भी प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि सिनेमा अंग्रेजी शब्द होता है जिसको हिन्दी में चलचित्र कहते हैं मगर चलचित्र कहना आसान नहीं इसलिए सिनेमा कहना अनुचित नहीं होगा। सम्मेलन अध्यक्ष डॉ। अनिल सुलभ ने कहा कि हिन्दी के विकास से ही हिन्दी साहित्य साहित्य को बढ़ावा मिलेगा। उपाध्यक्ष एवं युवा साहित्यकार डॉ। कुमार अरुणोदय ने भी विचार रखे।