- जुर्माना को लेकर सफाई निरीक्षक और टेलिकॉम कंपनी के कर्मी के बीच हुआ था विवाद

PATNA

: कुछ लोगों को स्वच्छ पटना रास नहीं आ रहा है। गंदगी फैलाने से मना करने पर मारपीट करने लगते हैं। गुरुवार को बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बो¨रग कैनाल रोड स्थित एक प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी को सफाई निरीक्षक ने कचरा फेंकने से मना किया तो उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद जबरन कार में बैठा लिया। इसी बीच आसपास के लोग और अन्य सफाई कर्मी जुट गए। भीड़ देखकर सफाई निरीक्षक को कार से उतार दिया। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। आक्रोशित सफाई कर्मियों ने कंपनी के ऑफिस के गेट पर कचरे का ढेर लगा दिया। करीब तीन घंटे तक हंगामा होता रहा। सूचना पर कोतवाली, बुद्धा कॉलोनी सहित कई थाने की थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, सूचना मिलते ही नगर निगम के पाटलिपुत्र अंचल की कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिभा सिन्हा, नगर प्रबंधक, मुख्य सफाई निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पहुंचे। सफाई कर्मियों को शांत कराया और फिर कचरे का ढेर हटवाया।

धरना पर बैठ गए सफाईकर्मी

जानकारी के अनुसार, पूर्वी बो¨रग कैनाल रोड स्थित अलंकार ज्वेलर्स भवन में एक प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी का ऑफिस है। गुरुवार लगभग साढ़े 11 बजे कंपनी का एक कर्मचारी ऑफिस के पास खुले में कचरा फेंक रहा था। तभी सफाई निरीक्षक अमित कुमार वहां पहुंच गए और कचरा फेंकते कर्मचारी को पकड़ लिया। सफाई निरीक्षक कर्मचारी से जुर्माना मांगा। इसी को दोनों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि कर्मचारी ने सफाई निरीक्षक की पिटाई कर दी। मारपीट की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके से काफी संख्या में सफाई कर्मी पहुंच गए। निजी कंपनी के गेट पर कचरा गिराकर धरना पर बैठ गए। मारपीट करने वाले की गिरफ्तारी पर अड़ गए। पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने निंदा करते हुए मारपीट और जबरन गाड़ी पर बैठाने वालों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। नोटिस देकर जुर्माना की वसूली की जाए। ऐसा नहीं होने पर निगम कर्मी आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।