PATNA : गांधी मैदान ड्डकी सूरत बदलने के लिए डिवीजनल कमिश्नर लगातार कोशिश कर रहे है। इसी कड़ी में मैदान के सौंदर्यीकरण का काम भी करने का निर्णय लिया गया है। करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए की लागत से इसे बेहतर स्वरूप देने का काम किया जाएगा। यह जानकारी डिवीजनल कमिश्नर आनन्द किशोर ने दी।

पाथ-वे पर टाइल्स और मोरम ट्रैक

मैदान के पाथ-वे पर टाइल्स लगाया जाएगा। नया मोरम का ट्रैक भी बनाया जाएगा। गांधी मैदान में लोगों के बैठने के लिए जगह-जगह बेंच भी लगाया जाएगा। इस बेंच को कलात्मक रूप दिया जाएगा। इससे इस पर बैठने वालों को मैदान का स्वच्छ वातावरण के साथ कुछ अलग अनुभव महसूस होगा। इस सौंदर्यीकरण का काम के लिए डिवीजनल कमिश्नर रविवार को सुबह 10 बजे स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान बुडको के परियोजना निदेशक, श्रीकृष्ण स्मारक विकास समिति के प्रभारी पदाधिकारी आदि मौजूद रहेंगे।