- आज होगा मुख्य समारोह, रात में होगा दशमेश गुरु का प्रकाशोत्सव

- देश-विदेश के संगतों के भजन-कीर्तन से अशोक राजपथ गुंजायमान

<- आज होगा मुख्य समारोह, रात में होगा दशमेश गुरु का प्रकाशोत्सव

- देश-विदेश के संगतों के भजन-कीर्तन से अशोक राजपथ गुंजायमान

PATNA :

PATNA :

दसमेश गुरु गो¨वद सिंह के फ्भ्ब्वें प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर पटना सिटी के गायघाट गुरुद्वारा बड़ी संगत से दिन में लगभग ख्.फ्0 बजे श्रीगुरुग्रंथ साहिब का नगर कीर्तन श्रद्धा और उत्साह के साथ निकला। नगर कीर्तन में दर्जनभर कीर्तनी जत्था व पालकी के आगे पारंपरिक वेशभूषा में पंज प्यारे चल रहे थे। पालकी की सेवा तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के जत्थेदार भाई साहेब रंजीत सिंह गौहर-ए-मस्कीन, ग्रंथी दिलीप सिंह, ग्रंथी गुरदयाल सिंह व नवराज सिंह कर रहे थे। पालकी के साथ यमुनानगर के संत बाबा करमजीत सिंह, करनाल के संत योगा सिंह व प्रबंध समिति के पदाधिकारी व अन्य कर रहे थे।

नगर कीर्तन देखने उमड़ी भीड़

गायघाट से निकले नगर कीर्तन के आगे जीप पर उद्घोषक प्रो। लालमोहर उपाध्याय दशमेश गुरु की जीवनी से अवगत करा रहे थे। उसके पीछे आधा दर्जन बैंड पर धार्मिक धुन बज रह थी।

स्कूली बच्चों ने किया मार्च पास्ट

नगर कीर्तन में श्रीगुरु गो¨वद सिंह बालक-बालिका उच्च व मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट किया। मार्चपास्ट के आगे पंज प्यारे चल रहे थे। नगर कीर्तन के दौरान पंजाब से आई गतका पार्टी के सदस्यों ने जौहर दिखा संगतों को अचंभित किया।

पालकी पर फूलों से हुई बारिश

अशोक राजपथ से श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की पालकी गुजर रही थी। टैंकर से मार्ग में जल का छिड़काव किया जा रहा था। सिख संगतों व महिलाओं द्वारा मार्ग पर जल छिड़काव कर झाडू से अशोक राजपथ की सफाई की जा रही थी। नगर कीर्तन में पंज प्यारों और पालकी के आगे संगत फूलों की वर्षा कर रही थी। अशोक राजपथ पर स्थित घर की छतों से भी नगर कीर्तन पर फूल बरसाए जा रहे थे। गायघाट से निकले नगर कीर्तन देखने के लिए अशोक राजपथ के चार किमी तक मुख्यमार्ग के दोनों ओर स्थानीय लोग देर तक जमे रहे।